सब्सक्राइब करें

Facts: क्या लॉयर और एडवोकेट एक ही होते हैं? जानिए सच्चाई जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 28 May 2026 03:00 PM IST
सार

Interesting Facts: लॉयर’ और एडवोकेट जैसे शब्द अक्सर हमें सुनने को मिलते हैं। आमतौर पर लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं, लेकिन सच यह है कि इन दोनों के बीच एक अहम अंतर होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
 

विज्ञापन
interesting facts about lawyers know the difference between lawyer and advocate in india in hindi
Lawyer और Advocate में क्या है फर्क? - फोटो : AI

Difference Between Lawyer and Advocate: अक्सर जब भी कोर्ट-कचहरी या कानून की बात होती है, तो ‘लॉयर’ और ‘एडवोकेट’ जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं। ज्यादातर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं और बिना सोचे-समझे एक-दूसरे की जगह कोई भी शब्द इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सच यह है कि इन दोनों के बीच एक अहम अंतर होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस अंतर को समझना जरूरी है, खासकर अगर आप कानून से जुड़े किसी मामले से निपटना चाहते हैं या इस करियर में दिलचस्पी रखते हैं या फिर इस प्रोफेशन को करीब से समझना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर लॉयर और एडवोकेट के बीच क्या फर्क होता है। 

interesting facts about lawyers know the difference between lawyer and advocate in india in hindi
कौन होता है लॉयर? - फोटो : adobestock

कौन होता है लॉयर?
दरअसल, ‘लॉयर’ एक व्यापक शब्द है, जिसका इस्तेमाल उन सभी लोगों के लिए किया जाता है, जिन्होंने कानून की पढ़ाई की है। यानी जिसने LLB की डिग्री हासिल कर ली, वह लॉयर कहलाता है। इसमें अलग-अलग तरह के कानूनी पेशेवर शामिल होते हैं, जैसे सॉलिसिटर, अटॉर्नी या अन्य लीगल एक्सपर्ट।

Trending Videos
interesting facts about lawyers know the difference between lawyer and advocate in india in hindi
कौन होता है एडवोकेट? - फोटो : AI

कौन होता है एडवोकेट?
वहीं, ‘एडवोकेट’ एक खास भूमिका निभाने वाला व्यक्ति होता है। एडवोकेट वही बन सकता है, जो बार काउंसिल में पंजीकृत हो और ‘ऑल इंडिया बार एग्जाम’ पास कर चुका हो। यही वजह है कि हर लॉयर, एडवोकेट नहीं होता, लेकिन हर एडवोकेट पहले लॉयर जरूर होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about lawyers know the difference between lawyer and advocate in india in hindi
Lawyer और Advocate में क्या है फर्क? - फोटो : AI

लॉयर और एडवोकेट में क्या है फर्क?
अगर इसे आसान भाषा में समझें, तो लॉयर का काम मुख्य रूप से अपने क्लाइंट को कानूनी सलाह देना होता है। वह कानून की जानकारी रखता है, लेकिन उसे अदालत में केस लड़ने का अधिकार नहीं होता।

दूसरी ओर, एडवोकेट न सिर्फ कानूनी ज्ञान रखता है, बल्कि अदालत में अपने मुवक्किल की तरफ से खड़ा होकर उसकी पैरवी भी करता है। वह केस की सुनवाई में भाग लेता है और न्याय दिलाने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
interesting facts about lawyers know the difference between lawyer and advocate in india in hindi
Lawyer और Advocate में क्या है फर्क? - फोटो : adobestock

यानी फर्क साफ है लॉयर सलाह देता है, जबकि एडवोकेट अदालत में केस लड़ता है। इसलिए अगली बार जब आप इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल करें, तो इनके बीच का अंतर जरूर याद रखें।

North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
McDonald’s के हर आउटलेट के बाहर दिखने वाला जोकर कौन है? क्या आप जानते हैं इसका नाम?
Viral: 78 साल बाद मिले भारत-पाकिस्तान बंटवारे में बिछड़े दोस्त, देखते ही लगा लिया गले
Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed