सब्सक्राइब करें

North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 27 May 2026 12:37 PM IST
सार

हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें नॉर्थ कोरिया से भागी एक लड़की ने अपनी आपबीती साझा की। इस वीडियो में युवती की बातें सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
 

विज्ञापन
North Korea Girl Escaped Reveals Kim Jong Pleasure Squad Punishment Horror stories
North Korea Escaped Girl Viral Video - फोटो : AI

Ajab Gajab: दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा देश भी है, जिसकी असली तस्वीर शायद ही कभी साफ दिखाई देती है। बाहर से सब कुछ सख्त अनुशासन और चमकदार व्यवस्था जैसा लगता है, लेकिन अंदर की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। नॉर्थ कोरिया उन्हीं जगहों में से एक है, जहां सच को दीवारों के पीछे कैद कर दिया गया है। यहां से बाहर निकलने वाले कुछ गिने-चुने लोग ही उस सच्चाई को दुनिया के सामने ला पाते हैं, जो किसी डरावने सपने से कम नहीं होती।



शासक परिवार की तस्वीर लगाना अनिवार्य 
हाल ही में एक युवती ने अपनी आपबीती साझा की, जो सोशल मीडिया पर लोगों को हौरान कर रही है। उसने बताया कि वहां हर घर में शासक परिवार की तस्वीर लगाना अनिवार्य है। इन तस्वीरों की साफ-सफाई इतनी सख्ती से होती है कि अगर जरा सी धूल भी दिख जाए तो पूरे परिवार को सजा भुगतनी पड़ सकती है। अधिकारी अचानक घरों में जांच के लिए पहुंच जाते हैं और छोटी सी चूक भी सार्वजनिक अपमान या जेल का कारण बन जाती है। लोग हर दिन इन तस्वीरों को खास तरीके से साफ करते हैं, क्योंकि एक गलती उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है।
 

North Korea Girl Escaped Reveals Kim Jong Pleasure Squad Punishment Horror stories
प्लेजर स्क्वॉड का खौफनाक सच - फोटो : adobestock

प्लेजर स्क्वॉड का खौफनाक सच
सबसे चौंकाने वाली बात उस व्यवस्था से जुड़ी है, जिसे ‘प्लेजर स्क्वॉड’ कहा जाता है। युवती के अनुसार, हर साल देशभर से कुछ लड़कियों का चयन किया जाता है। ये चयन केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की राजनीतिक वफादारी के आधार पर भी होता है। स्कूलों में ही जांच प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जहां लड़कियों की शारीरिक जांच की जाती है। चयनित लड़कियों को अलग तरह की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें मनोरंजन से लेकर निजी सेवाएं तक शामिल होती हैं। इन लड़कियों को सत्ता के करीब रहने वाले लोगों के लिए रखा जाता है। 
 

Trending Videos
North Korea Girl Escaped Reveals Kim Jong Pleasure Squad Punishment Horror stories
North Korea - फोटो : adobestock

अगर कोई विरोध करे, तो उसे कठोर सजा दी जाती है, जिसमें जेल कैंप या मौत तक शामिल है। इससे भी हैरानी की बात यह है कि अगर किसी लड़की के साथ जबरदस्ती होती है, तो दोष उसी पर डाल दिया जाता है। उसे ही अपनी “इज्जत” न बचा पाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि असली अपराधी अक्सर ताकतवर लोग होते हैं। पीड़िता को न केवल सजा मिलती है, बल्कि समाज में भी उसकी कोई जगह नहीं बचती।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Denary Core View (@denarycoreview)


विज्ञापन
विज्ञापन
North Korea Girl Escaped Reveals Kim Jong Pleasure Squad Punishment Horror stories
डर और भूख में बीता बचपन  - फोटो : adobestock

डर और भूख में बीता बचपन 
युवती ने बताया कि उसका बचपन डर, भूख और प्रचार के माहौल में बीता। स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाता है कि उनका नेता ही उनका रक्षक है। किसी भी तरह की असहमति खतरनाक मानी जाती है। जब उसे खुद इस खतरनाक सिस्टम का हिस्सा बनने का खतरा महसूस हुआ, तो उसने परिवार के साथ भागने का फैसला किया।
 

विज्ञापन
North Korea Girl Escaped Reveals Kim Jong Pleasure Squad Punishment Horror stories
सीमा पार करना नहीं था आसान  - फोटो : adobestock

सीमा पार करना नहीं था आसान 
जान का जोखिम हर कदम पर था। चीन पहुंचने के बाद भी खतरे खत्म नहीं हुए, क्योंकि वहां कई लड़कियां मानव तस्करी का शिकार हो जाती हैं। इस युवती ने भी कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन आखिरकार वह दक्षिण कोरिया पहुंचने में कामयाब रही। अब वह अपनी कहानी के जरिए दुनिया को उस अंधेरे सच से रूबरू करा रही है, जिसे लंबे समय तक छुपाकर रखा गया।


Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान
Viral Video: राफ्टिंग के दौरान युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, फिर जो हुआ देखकर भर आएगा दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed