सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Russian mountaineer Rustam Nabijev climbed mount everest withour legs video Viral

Viral: हादसे में खो दिए थे दोनों पैर, अब शख्स ने हाथों के सहारे की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 22 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जज्बे की कहानी लोगों का दिल जीत रही है, जो यह सिखाती है कि हिम्मत हो तो नामुमकिन भी मुमकिन बन सकता है। रूस के पर्वतारोही रुस्तम नाबिएव ने बिना पैरों के सिर्फ अपने हाथों के सहारे उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। 

Russian mountaineer Rustam Nabijev climbed mount everest withour legs video Viral
बिना पैरों के शख्स चढ़ गया दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ - फोटो : X/@rs_sputnik
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: जिंदगी हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करती। किसी को मंजिल तक पहुंचने के लिए आसान रास्ते मिल जाते हैं, तो किसी को हर कदम पर मुश्किलों से जूझना पड़ता है। लेकिन असली फर्क इस बात से पड़ता है कि इंसान हालात के सामने घुटने टेकता है या फिर उनसे लड़कर अपनी कहानी खुद लिखता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जज्बे की कहानी लोगों का दिल जीत रही है, जो यह सिखाती है कि हिम्मत हो तो नामुमकिन भी मुमकिन बन सकता है।



हम बात कर रहे हैं रूस के पर्वतारोही रुस्तम नाबिएव की, जिन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से दुनिया को चौंका दिया। बिना पैरों के, सिर्फ अपने हाथों के सहारे उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। उनका यह कारनामा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी हिम्मत को सलाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष से सफलता की कहानी
रुस्तम की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि दर्द और संघर्ष की भी है। साल 2015 में एक हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। जब वे एक इमारत में सो रहे थे, तभी अचानक वह ढह गई। इस भयानक हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। किसी भी इंसान के लिए यह पल जिंदगी को खत्म कर देने जैसा हो सकता था, लेकिन रुस्तम ने इसे अपनी नई शुरुआत बना लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को और मजबूत बनाने का फैसला किया। उन्होंने पहले अपने लक्ष्य को तय किया और फिर धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ना शुरू किया। शुरुआत छोटे पहाड़ों से की, फिर बड़े-बड़े पर्वतों को चुनौती दी। माउंट एल्ब्रस और माउंट मानस्लू जैसी ऊंचाइयों को पार करने के बाद उनका हौसला और भी बुलंद हो गया।

देखें वीडियो



आखिरकार मई 2026 में, अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने सबसे बड़े सपने की ओर कदम बढ़ाया। बिना पैरों के, सिर्फ हाथों के दम पर उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की और उसे पूरा करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो जिंदगी की मुश्किलों से हार मानने लगते हैं।

रुस्तम नाबिएव की कहानी हमें एक ही बात सिखाती है, हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी सपना दूर नहीं होता। जैसा कि उन्होंने खुद कहा, “जब तक सांस है, तब तक संघर्ष जारी रखो।”

Fight Video: सड़क पर दो रिक्शा वालों के बीच हुई जमकर मारपीट, सवारी भी उतरकर भागी
Prohodna Cave: बुल्गारिया की इस गुफा में दिखती हैं ‘भगवान की आंखें’, देख हैरान रह जाते हैं लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed