सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   snake island ilha da queimada grande where humans are banned snake news in hindi

Snake island: इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 13 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Snake island: दक्षिणी ब्राजील के तट से दूर स्थित स्नेक आइलैंड पर इंसानों के जाने पर रोक है। यहां हर तरफ सिर्फ सांप ही सांप हैं, जो बेहद जहरीले प्रजाति के हैं। 

snake island ilha da queimada grande where humans are banned snake news in hindi
इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Snake island: सांप बेहद जहरीला जीव होता है। अगर जहरीला जीव को किसी को काट ले, तो मौत हो सकती है। पूरी दुनिया में सांप की 3 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताएंगे, जहां पर सिर्फ एक ही प्रजाति के खतरनाक सांप रहते हैं। सांपों के इस द्वीप पर इंसानों के जाने पर रोक है, क्योंकि यहां पर पहुंचते ही सांप का अपना शिकार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस द्वीप का क्या नाम है और कहां पर है?

Trending Videos


सांपों के इस द्वीप को स्नैक आइलैंड (इल्हा दा क्वेमाडा ग्रांडे) के नाम से जाना जाता है। यहां पर हजारों जहरीले सांप रहते हैं। दक्षिणी ब्राजील के तट से दूर स्थित स्नैक आइलैंड एक छोटा चट्टानी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल आधा वर्ग किलोमीटर भी नहीं है। इस जगह पर दो हजार से अधिक जहरीले गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वीप पर रहते हैं सिर्फ गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप 

इस द्वीर पर सिर्फ एक ही प्रजाति के सांप रहते हैं। वैज्ञानिकों मानते हैं कि करीब 11,000 वर्ष पहले समुद्र का जलस्तर बढ़ने की वजह से यह द्वीप मुख्य अमेरिकी धरती से अलग हो गया। इस दौरान यहां पर गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप फंस गए। तभी से इस द्वीप पर अन्य छोटे जीव जंतुओं और पक्षियों की संख्या न के बराबर हो गई है। इस स्थान पर सिर्फ लांसहेड वाइपर ही रहते हैं।

Desi Jugaad: बच्चे को नदी में खेलने के लिए भेजने से पहले मां ने निकाला ऐसा जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ

snake island ilha da queimada grande where humans are banned snake news in hindi
इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock

प्रवासी पक्षियों को खाकर रहते हैं जिंदा

यहां पर रहने वाले सांप प्रवासी पक्षियों को खाकर जिंदा रहते हैं। इसकी वजह से इनका जहर बेहद खतरनाक होता है। गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप अपने शिकार को उड़ने से पहले ही मार देता हैं। 

Jugaad Video: 2 लाख की बाइक को बना दी कबाड़ ढोने वाली गाड़ी, कूड़ा उठाने वाली महिला का जुगाड़ देखकर लोग हैरान 

40 साल पहले इंसानों पर लगाया गया था बैन 

ब्राजील के अधिकारियों ने 1985 में इस द्वीप को संरक्षित इकोसिस्टम घोषित कर दिया। यह कदम इस सांप की रक्षा के लिए उठाया गया था। तब से ही यहां पर आम लोगों के जाने पर रोक हैं। हालांकि, इस सांप के जहर से होने वाली मौत के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह है कि यहां पर कई वर्षों से इंसान नहीं गए हैं। इसके बाद भी उत्तरी या दक्षिणी अमेरिका में अन्य लांसहेड सांपों की प्रजातियों की वजह से सबसे अधिक मनुष्यों की मौत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed