फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो अजीबोगरीब देश, जहां कोई राष्ट्रीय फूल है ही नहीं, जानिए ऐसी ही रोचक बातें

Sat, 18 Apr 2020 05:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Strange Country and Landlocked country Uganda Interesting Facts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो किसी न किसी वजह से खास और अनोखे हैं। ऐसा ही है पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश युगांडा। यह देश कई मायनों में खास है और खासकर भारतीयों के लिए, क्योंकि एक समय था जब यहां की एक बड़ी आबादी भारतीय हुआ करती थी, लेकिन साल 1972 में उन्हें जबरन देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया था। हालांकि अभी भी यहां पर एशियाई मूल के लोगों की कमी नहीं है। आज हम आपको इस देश की कई रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। 

Strange Country and Landlocked country Uganda Interesting Facts
युगांडा का कंपाला शहर - फोटो : Pixabay

युगांडा एक लैंडलाक देश है यानी यह चारों तरफ से भूमि से घिरा हुआ है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, पश्चिम में कांगो, उत्तर में सूडान और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करती है। यहां के लोगों की हर रोज की कमाई दो डॉलर यानी 153 रुपये से भी कम है। 

Strange Country and Landlocked country Uganda Interesting Facts
युगांडा का सबसे छोटा चर्च - फोटो : Social media

युगांडा में एक चर्च है, जिसे यहां का सबसे छोटा और संभवत: दुनिया का दूसरा सबसे छोटा चर्च माना जाता है। यह इतना छोटा है कि यहां पादरी को मिलाकर सिर्फ तीन लोग ही खड़े हो सकते हैं। 1996 में बने इस चर्च का वैसे तो कोई नाम नहीं है, लेकिन लोग इसे 'बिकू पहाड़ी का चर्च' के नाम से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Country and Landlocked country Uganda Interesting Facts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो लगभग हर देश का कोई न कोई राष्ट्रीय फूल होता ही है, जैसे कि भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि युगांडा में कोई राष्ट्रीय फूल है ही नहीं। अब इसकी वजह तो युगांडा ही जाने। 

विज्ञापन
Strange Country and Landlocked country Uganda Interesting Facts
ईदी अमीन - फोटो : Social media

दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाहों में से एक ईदी अमीन भी युगांडा का ही तानाशाह था। कहते हैं कि वो बंदरों से लेकर इंसानों तक का भी मांस खा जाता था। एक अनुमान के मुताबिक, उसके शासनकाल में एक लाख से पांच लाख के बीच लोग बेरहमी से मार डाले गए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed