{"_id":"5e11812d8ebc3e87ca32f9af","slug":"top-10-smallest-countries-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, कई मुल्कों के तो नाम भी नहीं सुने होंगे आपने!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, कई मुल्कों के तो नाम भी नहीं सुने होंगे आपने!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
मार्शल आइलैंड
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कुल 195 देश हैं। इनमें से कुछ तो बहुत बड़े हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जो काफी छोटे हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इनमें से कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनका शायद ही आपने नाम भी सुना हो। तो चलिए जान लेते हैं इन देशों के बारे में...
2 of 11
माल्टा
- फोटो : Social media
ये है माल्टा, जो भूमध्य सागर में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किलोमीटर है। इस छोटे से देश की जनसंख्या साढ़े चार लाख के आसपास है। 1964 में आजाद हुए माल्टा पर अलग-अलग दौर में रोमन, फ्रेंच और ब्रिटिश लोगों ने राज किया है। इस देश का एतिहासिक महत्व बहुत है। यही वजह है कि यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
3 of 11
मालदीव
- फोटो : Social media
हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मालदीव दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार है। यह जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। 298 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की आबादी करीब साढ़े चार लाख है। साल 1966 में आजाद हुआ यह देश पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
सेंट किट्स और नेविस
- फोटो : Social media
कैरबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है सेंट किट्स और नेविस। दरअसल, ये दो खूबसूरत द्वीप हैं, जिनकी खोज 1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी। साल 1983 में आजाद हुए इस देश का कुल क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से सेंट किट्स 168 वर्ग किलोमीटर और नेविस मात्र 93 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 50 हजार के आसपास है।
विज्ञापन
5 of 11
मार्शल आइलैंड
- फोटो : Social media
प्रशांत महासागर के मध्य स्थित यह माइक्रोनेशियाई देश है मार्शल द्वीपसमूह। इस द्वीपसमूह में 100 से अधिक द्वीप हैं। इसे हजार टापुओं का देश भी कहा जाता है। 1986 में आजाद हुए इस देश की जनसंख्या 62 हजार के आसपास है। इस छोटे से देश का अपना संविधान और झंडा भी है। हालांकि यहां की मुद्रा अमेरिकी डॉलर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।