UAE Train: यएई में पहली बार ट्रेन की हुई शुरुआत, अंदर से दिखती है इतनी शानदार और मिलती हैं ये सुविधाएं
UAE Train: यएई में पहली बार रेल सेवा की शुरुआत हुई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि इसके बारे में खास बातें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UAE Train: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पहली बार रेल सेवा की शुरुआत हुई है। फुजैराह से अबू धाबी के लिए पहली ट्रेन चली है। यएई ने एतिहाद रेल के नाम से पहली राष्ट्रीय यात्री रेल सेवा शुरू की है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि यूएई की पहली ट्रेन कैसी है?
एतिहाद रेल के मुताबिक, इस ट्रेन में आराम, निश्चिंतता और सुरक्षा सबकुछ है। इसके साथ ही यह बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से आसानी से जुड़ती है। इसके कारण अलग-अलग स्थानों के बीच सफर करना आसान हो जाता है। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी वाला ट्रवेल एक्सपीरियंस मिलता है। अबू धाबी और फुजैराह के बीच 105 मिनट की यात्रा बोती हैं। ट्रेनों की 200 किमी/घंटे तक है।
हर ट्रेन में अधिकतम 400 यात्री बैठ सकते हैं। पूरी तरह चालू होने पर यह रेल सेवा हर साल करीब 1 करोड़ यात्रियों को सुविधा देगी। एतिहाद रेल में यात्रियों को कम्फर्ट और फर्स्ट क्लास सुविधा मिलेगी। इनमें आरक्षित सीटें, मुफ्त वाई-फाई, फोल्डिंग टेबल, चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने की सुविधा और दिव्यांगजनों के लिए सुलभ सुविधाएं भी होंगी।
Monsoon Delhi: क्यों दिल्ली में बादल होने पर भी नहीं हो रही है बारिश? जानिए आखिर क्या है वैज्ञानिक वजह
Shared post on
Viral Video: 116 साल की उम्र में भी अटूट आस्था, 3550 सीढ़ियां चढ़ बुजुर्ग महिला ने किए बालाजी धाम के दर्शन
एतिहाद रेल की तरफ से टिकट के साथ फ्री स्नैक्स और बेवरेज भी दिया जाता है। ट्रेन में खाने पीने के कई विकल्प मिलते हैं। हालांकि, तेज गंध वाले खानों का इस्तेमाल नहीं करना है। इस ट्रेन में लोग अपना खाना पीना भी ला सकते हैं। ट्रेन के भीतर शराब और सिगरेट पीने पर रोक है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ेगा।
Shared post on
ट्रेन का ड्राइवर है भारतीय
इस पहली ट्रेन का पहला ड्राइवर भारती शख्स को चुना गया है। केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले निशाद एतिहद रेल के पहले यात्री ट्रेन के चालक दल में शामिल किए गए हैं। निशाद को अमीराती ट्रेन कैप्टनों इब्राहिम अल हम्मादी और सारा अल मजरूई की सूची में शामिल हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले निशाद पहले भारतीय हैं।