सब्सक्राइब करें

निकाह के दो हफ्ते बाद पता चला 'पत्नी' थी मर्द, पड़ोसी ने बताई सच्चाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Uganda imam has been suspended after discovering his new wife was actually a man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

शादी से जुड़े अजीबोगरीब मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन यह मामला बेहद ही अजीब है। दरअसल, अफ्रीकी देश युगांडा में एक इमाम ने निकाह कर लिया, लेकिन इसके दो हफ्ते बाद पता चला कि जिसे महिला समझकर इमाम ने निकाह किया था, वो तो पुरुष है। हैरान करने वाली यह सच्चाई जानकर इमाम के पैरों तले जमीन खिसक गई, उसे जोर का झटका लगा। 

Trending Videos
Uganda imam has been suspended after discovering his new wife was actually a man
महिला समझ पुरुष से कर ली शादी - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमाम के पड़ोसी ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी कोई औरत नहीं बल्कि एक मर्द है। पड़ोसी का आरोप था कि इमाम की 'पत्नी' दीवार कूदकर उसके घर में घुसी और टीवी, कपड़े समेत कई सामान चुरा लिए। इसके बाद पड़ोसी ने इमाम को इस बारे में बताया और साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uganda imam has been suspended after discovering his new wife was actually a man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाद में इमाम और उसकी 'पत्नी' को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उस समय महिला बने पुरुष ने हिजाब और सैंडल पहन रखे थे, इसलिए उसे जेल में डालने से पहले एक महिला पुलिसकर्मी से उसकी जांच कराई गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वह महिला पुलिसकर्मी भी यह जानकर भौंचक्क रह गई कि जिसे महिला समझकर वो जांच कर रही थी, असल में वो एक मर्द था। 

Uganda imam has been suspended after discovering his new wife was actually a man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

जब इमाम को अपनी 'पत्नी' की सच्चाई पता चली तो वो भी हैरान रह गया। उसने सपने में भी ये नहीं सोचा था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो सकता है। दरअसल, इमाम को यह सच्चाई पहले इसलिए नहीं पता चली थी, क्योंकि उसकी 'पत्नी' ने उस समय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि अभी उसको पीरियड्स हैं। 

विज्ञापन
Uganda imam has been suspended after discovering his new wife was actually a man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

वहीं, गिरफ्तारी के बाद महिला बने पुरुष आरोपी ने बताया कि उसने इमाम से पैसों के लिए शादी की थी। इमाम ने बाद में बताया कि वह आरोपी से एक मस्जिद में मिला था और उसे देखते ही उससे प्यार हो गया था, जिसके बाद इमाम ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और हां का जवाब मिलते ही उससे शादी कर ली। इमाम का कहना था कि जब तक उनकी शादी नहीं होती, तब तक वो शारीरिक संबंध नहीं बना सकते थे। इस घटना के बाद इमाम को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed