Ajab Gajab: ऑटो के अंदर का नजारा देख करेंगे क्रिएटिविटी को सलाम, वॉश बेसिन से लेकर आईना सब है मौजूद
Unique Auto Rickshaw: वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सड़क पर चलते-चलते अचानक एक ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसके अंदर झांकता है, नजारा बिल्कुल अलग होता है। ऑटो चालक की क्रिएटिविटी देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Auto Rickshaw Interior: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ टाइमपास का जरिया नहीं, बल्कि देसी दिमाग की क्रिएटिविटी का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। यहां कब कौन सा अनोखा आइडिया वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, वो किसी आम जुगाड़ का नहीं, बल्कि एक ऐसे ऑटो रिक्शा का है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि ये ऑटो कम, चलता-फिरता मिनी घर ज्यादा लग रहा है।
वीडियो में दिखता है कि सड़क पर चलते-चलते अचानक एक ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसके अंदर झांकता है, नजारा बिल्कुल अलग होता है। अंदर एक छोटा सा वॉश बेसिन फिट किया गया है, जिसमें नल से पानी भी आता है। बेसिन के ठीक ऊपर आईना लगाया गया है, ताकि यात्री आराम से बैठकर चेहरा देख सकें और हाथ-मुंह धो सकें। गर्मी के इस मौसम में, जब लोग पसीने से बेहाल रहते हैं, यह सुविधा किसी राहत से कम नहीं लगती।
ऑटो ड्राइव की क्रिएटिविटी
इस अनोखे आइडिया के पीछे ऑटो ड्राइवर की सोच है, जिसने अपनी गाड़ी को अलग पहचान देने के लिए इसे पूरी तरह से मॉडिफाई किया। ड्राइवर के मुताबिक, पहले वह एक साधारण ऑटो चलाते थे, लेकिन यात्रियों की जरूरत को समझते हुए उन्होंने इसे नया रूप दिया। वॉश बेसिन और पानी की सप्लाई के लिए छोटा टैंक लगाना आसान नहीं था, इसके लिए काफी मेहनत और जुगाड़ करना पड़ा। इतना ही नहीं, ऑटो के अंदर छोटी-छोटी शेल्फ भी बनाई गई हैं, जहां यात्री अपना सामान रख सकते हैं।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कोई इसे “फाइव स्टार ऑटो” बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि अब कैब सर्विस भी पीछे रह जाएगी। कई यूजर्स ने लिखा कि ड्राइवर ने ऑटो को घर में बदल दिया है, तो कुछ ने इसे गर्मी के लिए एक परफेक्ट इनोवेशन बताया। हजारों लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं और कई तो खुद इस खास ऑटो की सवारी करने की इच्छा जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग तरह-तरह की राय दे रहे हैं। कोई इसे टूरिस्ट अट्रैक्शन बनाने की बात कर रहा है, तो कोई बड़े शहरों में ऐसे ऑटो शुरू करने की सलाह दे रहा है। वहीं, एक यूजर ने मजेदार कमेंट किया, “अब बस इसमें एसी और बिस्तर भी लगा दो, पूरा घर तैयार हो जाएगा!”
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Viral Video: राफ्टिंग के दौरान युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, फिर जो हुआ देखकर भर आएगा दिल
Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान