फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Drunk Driver Stopped by Cop Police Officer Takes Charge of Car for Pregnant Woman Here’s the Truth

Viral: नशे में धुत पति को पुलिस ने पकड़ा, फिर गर्भवती पत्नी को देख लिया ऐसा फैसला, वायरल वीडियो का सच चौंकाएगा

Tue, 11 Aug 2026 03:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिसकर्मी नशे में गाड़ी चला रहे शख्स को रोककर उसे ड्राइविंग सीट से उतार देता है और उसकी गर्भवती पत्नी की सुरक्षा के लिए खुद गाड़ी चलाता नजर आता है। वीडियो को देखकर लोग पुलिसकर्मी की तारीफ करने लगे, लेकिन बाद में सामने आया कि यह असली घटना नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर आरव मावी द्वारा बनाया गया वीडियो है।
 

विज्ञापन
Viral Video Drunk Driver Stopped by Cop Police Officer Takes Charge of Car for Pregnant Woman Here’s the Truth
लोगों ने की पुलिस की तारीफ - फोटो : एक्स @MandeepRajBhar9

विस्तार

नशे की हालत में गाड़ी चलाना न सिर्फ अपनी, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा है। यही वजह है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती बरतती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस पूरे मामले को एक अलग ही रंग दे दिया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी नशे में गाड़ी चला रहे शख्स को रोकता है और फिर उसकी पत्नी को देखकर ऐसा कदम उठाता है कि लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं। हालांकि, कहानी जैसी दिखाई जा रही है, असलियत उससे अलग है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में बैरिकेडिंग पर पुलिस एक कार को रोकता नजर आता है। वह ड्राइवर से साफ कहता है कि नशे की हालत में उसे आगे गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे ड्राइविंग सीट से नीचे उतरने के लिए कहता है। शख्स के गाड़ी से बाहर आते ही पुलिस उसे पीछे की सीट पर बैठने को कहता है।
विज्ञापन




पुलिस ने खुद चलाई गाड़ी
इसके बाद पुलिसकर्मी खुद ड्राइविंग सीट संभाल लेता है। वीडियो में वह कहता है, ‘पुलिस ऐसे भी जिम्मेदारी निभाती है।’ दरअसल, कार में मौजूद शख्स की पत्नी गर्भवती दिखाई गई है। पुलिसकर्मी इस बात को ध्यान में रखते हुए खुद गाड़ी चलाने का फैसला करता है ताकि नशे में धुत व्यक्ति के ड्राइविंग करने से कोई हादसा न हो।


लोगों ने की पुलिस की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे पुलिस की संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल मान लिया। लेकिन इसके साथ ही एक अहम सवाल भी उठा कि क्या यह वाकई हुई घटना है? जवाब है नहीं। यह वीडियो किसी वास्तविक पुलिस कार्रवाई का रिकॉर्डेड फुटेज नहीं है, बल्कि कंटेंट के लिए तैयार किया गया वीडियो है। इसे कंटेंट क्रिएटर आरव मावी ने 25 दिसंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @chalte_phirte098 पर पोस्ट किया था और अब यह दोबारा से वायरल हो रहा है। आरव ऐसे कंटेंट बनाते हैं, जिसमें घटनाओं को कहानी के अंदाज में पेश किया जाता है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
उनके अकाउंट से जुड़े लोग इस तरह के कंटेंट से पहले से परिचित हैं। आरव की एक शादी छोड़कर एक्स-बॉयफ्रेंड के पास दुल्हन के जाने वाली वीडियो भी पहले खूब वायरल हुई थी और उस पर विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस वाले का यह वीडियो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा अब भी होती रहती है। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने पुलिसकर्मी की तारीफ की तो किसी ने इसे देखकर कहा कि एक्टिंग अच्छी है और संदेश भी अच्छा है। एक यूजर ने तो वीडियो को देखकर सवाल किया कि यह एआई से बना हुआ क्यों लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed