{"_id":"69f5b4084a36e4167f0d6e21","slug":"viral-video-nda-teacher-life-tory-time-changes-everything-trending-news-in-hindi-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सब वक्त का खेल है! कभी NDA में थे शिक्षक, अब दादा की ऐसे गुजर रही है जिंदगी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सब वक्त का खेल है! कभी NDA में थे शिक्षक, अब दादा की ऐसे गुजर रही है जिंदगी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 02 May 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: संतोष गोयल मंदिर में रहते हैं। यहां पर उन्हें खाने-पीने के लिए मिल जाता है। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
सब वक्त का खेल है! कभी NDA में थे शिक्षक, अब दादा की ऐसे गुजर रही है जिंदगी
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: वक्त सबसे ताकतवर होता है। कब किसी का वक्त बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। वक्त के आगे सभी बेबस हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इसको सच साबित कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अजय मिश्रा बताते हैं कि वो जीएसटी में एडिशनल कमिश्नर हैं। वीडियो में उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत की है, जिनका नाम संतोष गोयल है। इनकी कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
Trending Videos
संतोष गोयल ने बातचीत में बताया है कि उन्होंने इंग्लिश में पीएचडी की है। उन्होंने वर्ष 1971 में NDA में बच्चों को पढ़ाते थे। एक समय वह शिक्षक थे और सम्मानजनक जीवन जी रहे थे। लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई और उनकी नौकरी छूट गई। उन्होंने बताया कि वह अगर 15 वर्ष नौकरी कर लेते, तो अभी उन्हें 70 से 75 हजार रुपये तक पेंशन मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज कैसे गुजराती है जिंदगी?
संतोष गोयल मंदिर में रहते हैं। यहां पर उन्हें खाने-पीने के लिए मिल जाता है। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक शिक्षक से यहां तक पहुंची उनकी जिंदगी यह बता रही है कि वक्त कब किसे कहां लेकर जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता।
View this post on Instagram
Ajab Gajab: मौत के बाद मातम नहीं छाई नाच गाने की मस्ती, आखिरी इच्छा का वीडियो लोगों को कर रहा है हैरान
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। इस देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि संषोष गोयल की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
Dosa Viral Video: वेंडर ने पकाया डोसे का नया अवतार, फेवरेट डिश के साथ ऐसा अन्याय देख भड़क उठे लोग
कुछ लोगों ने उनकी कहानी दुनिया के सामने लाने के लिए अजय मिश्रा की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि हर किसी को इससे सबक लेना चाहिए और दुनिया में किसी चीज का घमंड नहीं करना चाहिए।
संतोष गोयल मंदिर में रहते हैं। यहां पर उन्हें खाने-पीने के लिए मिल जाता है। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।Viral Video nda teacher life tory time changes everything trending news in hindi
