सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Mother And Daughter Fight In The Train For Berth And Register Fir

Viral Video: ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल, वायरल हुआ वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: ट्रेन में एक मां और बेटी की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरे की सीट पर दोनों सो रही थीं और टोकने पर मारपीट करने लगीं। सबसे बड़ी बात यह है कि एफआईआर भी करा दी। 

Viral Video Of Mother And Daughter Fight In The Train For Berth And Register Fir
ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके वायरल होने की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो एक मां-बेटी का है और दोनों ट्रेन में बिना किसी वजह के लड़ रही हैं। दोनों ने दूसरे की बर्थ पर लेटने के लिए जमकर हंगामा किया है और फिर एफआईआर भी करा दी। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, ट्रेन में एक परिवार यात्रा कर रहा था, जिनमें 12 लोग शामिल थे। वो अपने बच्चे के मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन इस घटना ने लोगों की यात्रा खराब कर दी। महिला और बेटी को ट्रेन में नीचे की सीट मिली थी, लेकिन दोनों को बीच की सीट पर सोना। जब साथ वाले परिवार ने सीट नीचे करने को कहा तो मां-बेटी भड़क गईं। परिवार ने कहा कि बच्चों को बैठना है लेकिन उनका गुस्सा बढ़ता ही चला गया। फिर दोनों ने गालियां देनी भी शुरू कर दीं। यह पूरा मामला दोपहर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी की यात्रा सिर्फ सात मिनट की थी, लेकिन दोनों ने बवाल काट दिया। दरअसल, सात मिनट में सहारनपुर स्टेशन आने वाला था। महिलाओं का कहना था कि परिवार के बैठने से वो सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं और अब यहां कोई नहीं बैठेगा।

Weird News: महिला कर्मचारी को इस नाम से बुलाता था बॉस, अब कंपनी को देने पड़े 29 लाख रुपये मुआवजा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि मामला इतना बढ़ गया कि टीटी को बुलाना पड़ा। इसके बाद इन महिलाओं ने एफआईआर भी कर दी। 

View this post on Instagram

A post shared by kriya daksh (@kriya_daksh)




Viral Video: ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखकर आपका खौल जाएगा खून

वीडियो में महिला दिख रहा है कि महिला अचानक से बेहोश होने का नाटक भी करती है। अब यह वीडियो सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पीटने का वक्त आया तो आंटी बेहोश हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed