सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Videos mumbai local these videos will make you say how do people travel

Viral Video: मुंबई लोकल में दिखा ऐसा नजारा, ट्रेन में ऐसे चढ़ती दिखीं महिलाएं, लोग बोले- ऐसे वीडियो डराते हैं

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video in Hindi: मुंबई लोकल का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में ही महिलाएं ट्रेन में चढ़ने लगती हैं। लोकल इतनी खचाखच भरी है कि उसमें पैर रखने की जगह नहीं है। 
 

Viral Videos mumbai local these videos will make you say how do people travel
मुंबई लोकल में दिखा ऐसा नजारा, ट्रेन में ऐसे चढ़ती दिखीं महिलाएं - फोटो : X@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: मुंबई लोकल को देश की आर्थिक राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है। मुंबई लोकल में सफर करना किसी जंग लड़ने की तरह है। हर दिन की लड़ाई, किसी तरह ट्रेन में चढ़ना और फिर अपने लिए जगह बनाना। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखता है कि मुंबई लोकल में दफ्तर के समय तिल रखने की जगह भी नहीं होती। लेकिन हकीकत यह है कि इसी खचाखच भरी लोकल में हर दिन लाखों लोग सफर करने पर मजबूर होते हैं। 

Trending Videos


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अंधेरी स्टेशन का है। ट्रेन के रुकते ही महिलाएं चढ़ने की कोशिश करती हैं, कुछ उसमें गिर जाते हैं, कुछ फिसल जाते हैं।  लेकिन जो गिर गया, उसे दबाते हुए भीड़ आगे बढ़ जाती है। इससे पहले भी मुंबई लोकल के कई वीडियो वायरल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। देखने वालों को हैरानी होती है, लेकिन मुंबई के लोगों की रोज की जिंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अंधेरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर लोकल ट्रेन पहुंच रही है। चलती ट्रेन में ही महलिाएं चढ़ने लगती हैं और हर किसी की कोशिश है कि ट्रेन में उसे जगह मिल जाए। इसी दौरान एक लड़की गिर जाती है और कोई उसे उठाता नहीं लोग उसके ऊपर से ट्रेन में जा रहे हैं। इसके बाद एक लड़की आती है और उसे ट्रेन में खींचती है। 
 


Viral Video: पीछे सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, ऑटो रिक्शा वाले की कहानी रुला देगी आपको

वायरल वीडियो पर लोगों के दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने कहा कि भारत के रेलवे के दो साइड हैं-एक है वंदे भारत और दूसरा मुंबई लोकल। कई लोगों का कहना है कि मुंबई लोकल के ऐसे वीडियो मुझे डरा देते हैं, ब्लेसिंग है कि मैं दिल्ली में हूं और दिल्ली मेट्रो का सिस्टम दिल्ली वालों के लिए काफी है। किसी का कहना है कि इसे स्पिरिट ऑफ मुंबई बोलते हैं। 
 

Elizabeth Bathory: लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी, 650 लड़कियों की हत्या की थी, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा हर दिन करीब 8 मिलियन (80 लाख) यात्रियों को अपने 400 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर एक जगह से दूसरे स्थान पर ले जाती है। इसे दुनिया की सबसे व्यस्त कम्यूटर रेल सिस्टम माना जाता है। मुंबई की लोकल ट्रेनों की अक्सर चर्चा होती है, क्योंकि दिन के ज्यादातर समय डिब्बे खचाखच भरे रहते हैं। कई लोग मानते हैं कि दुनिया में शायद ही कोई और शहर इतनी भीड़ झेलता हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed