Viral Video: टीचर के सवाल पर बच्चे के मासूम जवाब ने जीता सबका दिल, जब शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी
Viral Video: वीडियो में एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की जिद कर रहा है। वो टीचर को शादी में जाने की तरह-तरह की वजहें बताता है। लेकिन जब टीचर उससे पूछती है कि जाना जरूरी है क्या? तो बच्चा मासूमियत से जो जवाब देता है, उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।
विस्तार
Viral Video: बच्चों की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इसलिए बच्चों का मन और ज़ुबान एक होते हैंजैसा उनके मन में होता है, वही वे कहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की जिद करता नजर आ रहा है। वो टीचर को शादी में जाने की तरह-तरह की वजहें बताता है। लेकिन जब टीचर उससे पूछती है कि जाना जरूरी है क्या? तो बच्चा मासूमियत से जो जवाब देता है, उसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है।
Viral Video: पीछे सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, ऑटो रिक्शा वाले की कहानी रुला देगी आपको
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि,राघव नाम का एक बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की बात कर रहा है। टीचर, राघव से पूछती हैं कि शादी में जाओगे तो पढ़ोगे कैसे? जाना जरूरी है क्या? इसपर वो पहले तो अलग-अलग बहाने बनाता है। फिर कहता है, कार्ड में मेरा नाम है, इसलिए जाना पड़ेगा। राघव का ये जवाब ही ऐसा था जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में आगे राघव रोने भी लगता है, फिर टीचर उसे कहते नजर आती है कि मैं मजाक कर रही थी।
एक टीचर को बच्चों के साथ हमेशा एक दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए। इससे बच्चा बिना डरे अपने दिल की बातें भी उनसे कह लेता है। किसी भी बच्चे के लिए टीचर एक भरोसेमंद गाइड और माता-पिता का दूसरा रूप होता है।
मासूमियत से भरे बच्चे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vishakhagautam46 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसे अबतक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं।
लोग वीडियो को देखकर कई मजेदार कमेंट्स कर राघव पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि उस वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो भी अपलोड किया गया है। जिसमें राघव दो जगह कार्ड में अपना नाम दिखा रहा है।