Epstein Files: दुनिया में इन दिनों जेफरी एपस्टीन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। अरबपति वित्तीय उद्यमी और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन हमेशा विवाद और अपराध की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहा। वर्ष 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी। एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद उसके काले कारनामों ने दुनिया को हिला दिया है। एपस्टीन फाइल्स में कई दिग्गज हस्तियों के नाम सामने आए हैं।
Epstein Files: अब कौन है एपस्टीन के बदनाम आइलैंड का मालिक? जहां प्राइवेट पार्टी करने जाते थे बड़े-बड़े रईस
Epstein Files: जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों के बारे में जानकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वो एक हाईप्रोफाइल ट्रैफिकिंग रैकेट का संचालन करता था। वो नाबालिगों और मजबूर बच्चियों का यौन शोषण करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेफरी एपस्टीन नाबालिगों को गंदे काम करने के लिए मजबूर करने और उनका फायदा उठाने का दोषी था। उस कई नए आरोप लगे, जिसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही जेल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद अब एक-एक कांड एपस्टीन सीक्रेट फाइल्स के तौर पर जारी हो रहे हैं, जिसमें उसके कुकर्मों का हिसाब है।
एपस्टीन फाइल्स से जानकारी सामने आई है कि अमेरिका के वर्जिन द्वीप समूह में स्थित लिटिल सेंट जेम्स नाम के एक आईलैंड को 1998 में खरीदा था और 2019 में मौत तक द्वीप का मालिक एपस्टीन के स्वामित्व में था। इस द्वीप का इस्तेमाल वह अपनी अय्याशियों के लिए करता था।
Viral Video: टीचर के सवाल पर बच्चे के मासूम जवाब ने जीता सबका दिल, जब शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी
बताया जाता है कि एपस्टीन के निजी जेट से प्रभावशाली लोग वहां जाते थे। इस द्वीप पर दो अतिथि लॉज, एक स्विमिंग पूल, एक हेलीपैड, एक धूपघड़ी और क्रिस्टल जैसे साफ पानी वाले मनोरम नजारों का घर है और यहां कई लग्जरी विला हैं।
Elizabeth Bathory: लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी, 650 लड़कियों की हत्या की थी, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह
अब कौन है द्वीप का मालिक?
एपस्टीन की मौत के बाद अरबपति स्टीफन डेकॉफ ने लिटिल सेंट जेम्स और पड़ोसी 160 एकड़ के ग्रेट सेंट जेम्स द्वीप समूह को 60 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। इन दोनों का मालिक एपस्टीन था। इन द्वीपों पर कई विला, स्विमिंग पूल और एक हेलीपैड मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैक डायमंड कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक डेकॉफ की योजना द्वीपों पर एक अत्याधुनिक, पांच सितारा, लक्जरी 25 कमरों वाला रिसॉर्ट विकसित करने का है। दो साल पहले अरबपति स्टीवन डेकॉफ ने इस द्वीप को खरीदा था।