सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   what is the cockroach janta party viral on internet who is the abhijeet dipke

CJP: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? इंटरनेट पर पार्टी बनी चर्चा का विषय

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 21 May 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

CJP: सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी क्या है और इसके संस्थापक कौन हैं? 

what is the cockroach janta party viral on internet who is the abhijeet dipke
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? - फोटो : एक्स/@Cockroach4India
विज्ञापन

विस्तार

CJP: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोगों को जिसका अंदाजा भी नहीं होता है, वो भी वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है। यह नाम इतना अनोखा है कि कुछ दिन में ही एक्स पर इसके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर लाखों। आइए जानते हैं आखिर यह क्या है? 

Trending Videos




क्यों वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी? 

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और नई चीज देखने को मिलती हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम छाया हुआ है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह क्या है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर इस नाम से अकाउंट बना है और लाखों लोग इससे जुड़ भी चुके हैं। कुछ ही दिन में इस अनोखे नाम वाले अकाउंट को हजारों फॉलोअर्स मिल चुके हैं। अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया है, जो हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर सिर्फ पांच दिन में 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं, वहीं एक्स पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इतना ही नहीं, इस नाम से वेबसाइट भी बनी हुई है। वेबसाइट को खोलते ही सबसे पहले आपको यहां लिखा दिखेगा कि यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है। 
विज्ञापन

 

what is the cockroach janta party viral on internet who is the abhijeet dipke
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? - फोटो : एक्स/@Cockroach4India

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।

Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स

देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी लीडर बनने के योग्य बता रहे हैं।

IMD Heatwave Alert: दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
 

what is the cockroach janta party viral on internet who is the abhijeet dipke
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? - फोटो : एक्स/@Cockroach4India
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो?

कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।

आखिर कौन हैं अभिजीत? 

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी ली है। 

Viral: मां की खतरनाक सींग में फंसी बछड़े की गर्दन, वीडियो में देखें कैसे की शख्स ने इनकी मदद

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने 2020 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed