सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   What is the mystery of patal lok Kahan hai know what science says on this

Patal Lok: पृथ्वी के इस हिस्से में मिल गया पाताल लोक का दरवाजा! वैज्ञानिकों ने कही ये बात

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

रोचक बात यह भी है कि भारत के अलावा दुनिया की कई दूसरी सभ्यताओं में भी धरती के नीचे बसे रहस्यमयी लोकों का जिक्र किया गया है। अब सवाल यह है कि पाताल लोक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक अवधारणा है या सच में इसका कोई अस्तित्व है?

What is the mystery of patal lok Kahan hai know what science says on this
What is the mystery of patal lok - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय पौराणिक ग्रंथों में पाताल लोक का जिक्र कई बार मिलता है। रोचक बात यह है कि भारत के अलावा दुनिया की कई दूसरी सभ्यताओं में भी धरती के नीचे बसे रहस्यमयी लोकों का जिक्र किया गया है। अब सवाल यह है कि पाताल लोक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक अवधारणा है या सच में इसका कोई अस्तित्व है? इसका कोई वैज्ञानिक आधार है? भूविज्ञान के मुताबिक धरती के नीचे क्रस्ट, मेंटल और कोर है। यहां पर जीवन की संभावना न के बराबर है। फिजिक्स ऑफ द अर्थ एंड प्लानेटरी इंटीरियर्स जर्नल में प्रकाशित हुई स्टडी ने इस बारे में बताया कि पृथ्वी का कोर मोल्टन और सेमी सॉफ्ट पदार्थ से मिलकर बना है। यहां पर तापमान और प्रेशर इतना ज्यादा है कि कोई इंसान तो क्या यहां किसी उपकरण को भी पहुंचाना काफी मुश्किल काम है।

loader

इस कारण धरती के नीचे क्या सच में कोई पाताल लोक है या नहीं, इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं पुरातत्वविदों को कुछ समय पहले अमेरिका के होंडुरास में सियुदाद ब्लांका नामक एक प्राचीन शहर के अवशेष मिले। इसकी गुफाओं में मंकी गॉड की मूर्तियां मिलीं।

Ajab Gajab: जीवन में केवल एक बार नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानें हिंबा जनजाति के ये अनोखे रीति-रिवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने इसका संबंध हनुमान जी और रामायण में जिक्र किए गए पातालपुरी से जोड़ा। हालांकि, यह दावा भी वैज्ञानिक और ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित नहीं है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पातालकोट नामक एक घाटी है। यहां कुल 12 गांव हैं। यह घाटी काफी गहराई में है। यहां दोपहर के बाद ही अंधेरा हो जाता है।

Viral Video: बिस्तर पर चादर उठा रहा था शख्स, तभी दिखा यह खतरनाक सांप, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

कई मान्यताएं कहती हैं कि पातालकोट ही पाताल जाने का रास्ता है। कुछ किंवदंतियों के मुताबिक माता सीता ने यहीं से धरती में प्रवेश किया था। इस कारण जमीन नीचे की ओर धंस गई। मान्यताएं यह भी कहती हैं कि भगवान राम और लक्ष्मण को अहिरावण के यज्ञ से बचाने के लिए हनुमान जी उन्हें यहीं से पाताल लोक लेकर गए थे।

Viral Video: स्कूल में लेट पहुंचीं बच्चियों का मासूम जवाब सुन मैडम भी हो गईं भावुक, देखें वीडियो

पृथ्वी पर इस तरह की कई जगहें मौजूद हैं, जिनका दावा पाताल लोक तक जाने के रूप में किया जाता है। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अब तक कहीं कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये सब बातें मान्यताओं और किंवदंतियों पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed