Viral Video: पति से पैसे छुपाकर रखना बना महिला के लिए सिरदर्द, देखें मजेदार वीडियो
Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे एक महिला ने अपने पति से पैसे छुपाकर रखे थे जो अब उसके किसी काम के नहीं हैं। क्योंकि वह नोट अब बंद हो चुके थे।
विस्तार
Viral Video: सरल और सुखद जीवन जीने के लिए पैसा बचाना आवश्यक है। कई महिलाएं घर के बजट को व्यवस्थित करने के लिए बचत करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने घर के खर्चो में से थोड़ी-थोड़ी बचत करके पति से पैसा छिपाकर अलग रख देती हैं और समय के साथ खुद भी उस बारे में भूल जाती है। कई साल बाद जब महिला को घर की सफाई के दौरान वह पैसे मिलते हैं तो उसकी रिएक्शन कुछ ऐसा होता है।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में धक्के को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, बाल खींचे लगाए थप्पड़, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, महिला का ध्यान जैसे ही उन बचत किए नोटों पर गया तो उसका चेहरा उतर गया, क्योंकि जो नोट उसने संभालकर रखे थे, वे सभी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट थे। जो देश में हुई नोटबंदी के बाद से चलन से बाहर हो चुके थे और बाजार में अब उनकी कोई वैल्यू नहीं है। जिसके बाद महिला माथे पर हाथ रखे बैठी नजर आती है, जैसे उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसके कई साल की बचत अब बेकार हो गई है। उसके चेहरे पर पछतावा, हैरानी और निराशा साफ देखने को मिल रही है। शायद वह इस समय यह सोच रही होगी कि अगर उसे समय पर इन पैसों के बारे में याद आ जाता तो वह उन्हें समय रहते चेंज करवा लेती।
बाजार में अब उन नोटों की कोई वैल्यू नहीं
महिला की हालत देखकर साफ समझा जा सकता था कि उसे कितना दुख हुआ होगा। उसने यह सोचकर पैसों को संभालकर रखा होगा कि ये रकम किसी न किसी दिन काम आएगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि वह नोट बंद हो चुके थे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @ayushidixit___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि वीडियो में महिला की बेटी पूरी कहानी बताते हुए समझा रही होती है कि उसकी मां ने जरूरत के समय में काम आने के लिए इन पैसों को संभाल के रखा था। लेकिन जीवन में व्यस्त होने के कारण वह उन पैसों को भूल गईं।
Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में लगा बाघ के चारों ओर सफारी गाड़ियों का जमावाड़ा, वीडियो देख भड़के लोग
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब हंस रहे हैं, ऐसे में एक शख्स ने लिखा- 9 साल से दिवाली की सफाई भी नहीं की थी क्या? दूसरे शख्स ने लिखा- 9 साल बाद याद आया आंटी आपको।