सब्सक्राइब करें

Blood Rain: कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्या होगा दुनिया पर असर

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 02:42 PM IST
सार

Blood Rain: ब्रिटेन में लगातार हो रही बारिश के बीच वैज्ञानिकों ने एक बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ब्रिटेन में लोगों को खूनी बारिश का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि आखिर खूनी बारिश क्या है? 

विज्ञापन
Scientists warn Britain is about to get hit with BLOOD RAIN as a Saharan red dust cloud
कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

Blood Rain: ब्रिटेन में लगातार बारिश जारी है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस साल कुछ इलाकों में हर दिन बारिश हो रही है। अब वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि हालात और भी बदतर होने वाले हैं। कॉपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस (CAMS) के विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रिटेन पर खूनी बारिश की बौछार होने वाली है।

क्या है खूनी बारिश की वजह? 

यह खूनी बारिश सहारा मरुस्थल के लाल धूल के गुबार की वजह होगी। इस समय यह यूरोप से होते हुए ब्रिटेन की तरफ बढ़ रहा है। जब यह धूल ब्रिटन में लगातार हो रही बारिश में मिल जाएगा है, तो बारिश एक विशेष लाल रंग की हो जाएगी। इससे एक घटना उत्पन्न होगी जिसे खूनी बारिश के तौर पर जाना जाता है। 

क्या होगा बारिश के बाद? 

अब सभी के मन में सवाल है कि खूनी बारिश के बाद आखिर क्या होगा? इस चिंताजनक स्थिति के बाद भी विशेषज्ञों का कहना है कि इस अचानक होने बदलाव से चिंता की कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि बारिश का पानी सूख जाने के बाद कारों और खुली सतहों पर धूल की एक पतली परत रह जाएगी। 
 
Trending Videos
Scientists warn Britain is about to get hit with BLOOD RAIN as a Saharan red dust cloud
कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

क्या लोग हो सकते हैं बीमार? 

  • सहारा मरुस्थल के लाल धूल के गुबार के प्रवाह पर CAMS नजर रख रहा है, क्योंकि क्योंकि यह उत्तरी अटलांटिक के पार अपना रास्ता बना रहा है। लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस बारिश के बाद लोग बीमार पड़ सकता है? इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कोई बीमार नहीं होगा।

  •  उनका कहना है कि सहारा रेगिस्तान से उठने वाले धूल से यह गुबार बना, जिसमें अफ्रीका के कुछ इलाकों में जलने वाले मौसमी बायोमास का कुछ धुआं भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists warn Britain is about to get hit with BLOOD RAIN as a Saharan red dust cloud
कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

दुनिया पर क्या होगा असर? 

  • दुनिया की अन्य इलाकों की तरह रेगिस्तानों में भी हवा तेज गति से चलती है, जो धूल और रेत को आसमान में ऊपर उठाती है। अगर वायुमंडल के ऊपरी भाग में हवाएं उत्तर की ओर बह रही हैं, तो धूल को ब्रिटेन तक ले जाएंगी।

  • जब एक बार हवाएं धूल को जमीन से उठा लेती हैं, तो धूल के बादल बहुत ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और हजारों मील की दूरी तय करते हुए दुनिया भर में फैल सकते हैं। हालांकि, इसका कोई असर नहीं होगा। 

Viral Video: पति से पैसे छुपाकर रखना बना महिला के लिए सिरदर्द, देखें मजेदार वीडियो

Scientists warn Britain is about to get hit with BLOOD RAIN as a Saharan red dust cloud
कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

CAMS के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने क्या कहा? 

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CAMS के वरिष्ठ वैज्ञानिक मार्क पैरिंगटन ने कहा है कि यह डरावना लगता है, लेकिन वास्तव में यह कुछ ऐसा है जो अक्सर होता है।

  • उन्होंने बताया कि उत्तरी अटलांटिक में बड़े पैमाने पर सहारा से आने वाला धूल का गुबार असामान्य नहीं है। साथ ही भूमध्यरेखीय अफ्रीका में मौसमी बायोमास का जलना आम तौर पर जनवरी और मार्च के बीच अपने चरम पर पहुंच जाता है और हवाएं सहारा की धूल को समुद्र के ऊपर ले जाती हैं। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में धक्के को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, बाल खींचे लगाए थप्पड़, देखें वीडियो

विज्ञापन
Scientists warn Britain is about to get hit with BLOOD RAIN as a Saharan red dust cloud
कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock
  • मार्क पैरिंगटन ने कहा कि नए पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि यह ज्यादातर दक्षिणी इंग्लैंड और वायुमंडल में उच्च ऊंचाई से गुजरेगा। अगर यह मौसम के साथ मिल जाता है, तो बारिश हो सकती है। उनका कहना है कि इस घटना पर CAMS नजर रख रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed