सब्सक्राइब करें

इस देश में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा झूला, जिसमें एकसाथ बैठ सकते हैं 1900 लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Worlds largest swing wheel which weighs five boeing jets and is twice as big as the London Eye
दुनिया का सबसे बड़ा झूला - फोटो : Social media

आमतौर पर भारत में ज्यादा ऊंचे झूले नहीं बनाए जाते हैं और जो होते हैं वो कुछ खास बड़े भी नहीं होते हैं। उन झूलों में बमुश्किल 25-30 या 50 आदमी ही बैठ सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा झूला कहां बनाया जा रहा है। यह झूला इतना बड़ा है कि इसमें एकसाथ 1900 लोग बैठ सकते हैं। यह 'लंदन आई' झूले से भी लगभग दोगुना बड़ा है, जिसे यूरोप का सबसे ऊंचा झूला कहते हैं। 

Trending Videos
Worlds largest swing wheel which weighs five boeing jets and is twice as big as the London Eye
दुनिया का सबसे बड़ा झूला - फोटो : Social media

यह झूला संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में ब्लूवॉटर्स आइलैंड (द्वीप) पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पांच बोइंग 747 जंबो जेट जितना वजनी है यानी इसका कुल वजन 900 टन है। सांसों को थाम देने वाले इस झूले की ऊंचाई 250 मीटर है। इसके अलावा इसमें बैठने के लिए 48 पॉड्स बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds largest swing wheel which weighs five boeing jets and is twice as big as the London Eye
दुनिया का सबसे बड़ा झूला - फोटो : Social media

इस झूले को बनाने के लिए जरूरी सामान दुबई से जहाज के द्वारा मंगाया गया है। इसे बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया गया है। यह क्रेन करीब 1200 मीट्रिक टन वजन उठाने में सक्षम है। इसके अलावा दो और क्रेनों का भी इस्तेमाल किया गया, जो करीब 3000 टन वजन उठाने में सक्षम हैं। 

Worlds largest swing wheel which weighs five boeing jets and is twice as big as the London Eye
दुनिया का सबसे बड़ा झूला - फोटो : Social media

इस झूले के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयर्स सिडे के मुताबिक, झूले का करीब 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह शूरू हो जाएगा। जब यह शुरू हो जाएगा तो इसे दुनिया का सबसे बड़ा झूला माना जाएगा। फिलहाल अमेरिका के लॉस वेगास में स्थित 167 मीटर ऊंचे झूले को दुनिया का सबसे ऊंचा झूला माना जाता है। 

विज्ञापन
Worlds largest swing wheel which weighs five boeing jets and is twice as big as the London Eye
दुनिया का सबसे बड़ा झूला - फोटो : Social media

इस झूले को जिस ब्लूवॉटर्स आइलैंड पर बनाया जा रहा है, वह कोई कुदरती नहीं बल्कि एक मानव निर्मित द्वीप है, जिसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी। अप्रैल 2019 में यहां झूला लगाने की घोषणा हुई थी। इसे बनाने का काम अब लगभग समाप्त ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed