सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Falls to Rs 1.55 Lakh Amid US-Iran Tensions and PM Modi's Appeal; Silver Jumps Rs 3700

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में तनाव और पीएम मोदी की अपील का असर; सोना 600 रुपये टूटा, चांदी में भारी उछाल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और पीएम मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में सोने के भाव प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को सोना 600 रुपये तक कमजोर हो गया। दूसरी ओर, शादियों का सीजन शुय होने से चांदी में 3700 रुपये का भारी उछाल दिखा है। सर्राफा बाजार की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें!

Gold Falls to Rs 1.55 Lakh Amid US-Iran Tensions and PM Modi's Appeal; Silver Jumps Rs 3700
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच शांति के प्रयास असफल रहने और दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने का सीधा असर सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखा। सोने की खरीद एक साल तक नहीं करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई एक खास अपील के बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

Trending Videos

क्यों टूटा सोना?

राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को यह 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बड़ी गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण हैं:

  • भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है, जिससे पश्चिम एशिया में फिर से संघर्ष भड़कने की आशंका पैदा हो गई है। 
  • पीएम मोदी की अपील: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बाहरी संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए नागरिकों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी को एक साल के लिए टालने की अपील की है, जिससे सर्राफा बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

सर्राफा बाजार की चाल पर जानकारों की क्या राय?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, "अमेरिका-ईरान वार्ता में नए झटके से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता लौट आई है, जिससे सोने पर दबाव बना है"। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तावों को खारिज किए जाने से लंबे संघर्ष की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊपर जा रही हैं और महंगाई का डर फिर से पैदा हो गया है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति को और सख्त किए जाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने भी कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल के कारण बढ़ती महंगाई की चिंताओं ने वैश्विक स्तर पर जोखिम की धारणा को प्रभावित किया है।  इसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा, जहां हाजिर सोना 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4,661.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

शादी के सीजन से चांदी में लौटी चमक

सोने के उलट, चांदी की कीमतों में सोमवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 3,700 रुपये (1.42 प्रतिशत) के भारी उछाल के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने बताया कि आगामी शादी के सीजन के कारण खुदरा मांग में लगातार मजबूती आ रही है, जिससे चांदी को कीमतों में यह बढ़त हासिल हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी मामूली गिरावट के साथ 80.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

अब आगे के लिए क्या अनुमान?

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की अस्थिरता के कारण सर्राफा बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना रह सकता है। निवेशक अब वैश्विक महंगाई के आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के अगले कदमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, जो आने वाले समय में सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed