सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Gold-Silver Duty Hike Updates Import Duty on Metals News ease pressure on foreign exchange reserves

India Gold-Silver Duty Hike: भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 13 May 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। यह शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और विदेशों से धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाना है।

India Gold-Silver Duty Hike Updates Import Duty on Metals News ease pressure on foreign exchange reserves
सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 फीसदी करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद तस्करी बढ़ने की आशंका है। इस फैसले के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की उम्मीद भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए शुल्क से कीमती धातुओं के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में मांग कम हो सकती है। हालांकि, यह भारत के व्यापार घाटे को कम करने और रुपये को समर्थन देने में मदद कर सकता है।

Trending Videos


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर लगाया है। इससे प्रभावी आयात कर 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि यह कदम चालू खाता घाटे को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे मांग प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें पहले से ही अधिक हैं।

सोने की खरीदारी पर पीएम मोदी की अपील
गौरतलब है कि भारत अपनी सोने की खपत का लगभग पूरा हिस्सा आयात से पूरा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया में तनाव और संकट से निपटने के उपाय करने का आह्वान करते हुए कहा है कि एक साल तक सोने की खरीद से बचने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- PM Modi Appeal: : नेहरू से लेकर मनमोहन सरकार में की गईं अपीलें, पीएम के बयान पर उठे सवाल; छिड़ा सियासी घमासान

तस्करी बढ़ने की आशंका, जानकारों ने आगाह किया
धातु जगत और सोने-चांदी के उद्योग से जुड़े जानकारों ने आगाह किया है कि उच्च आयात करों के कारण तस्करी फिर से बढ़ सकती है। भारत द्वारा मध्य-2024 में टैरिफ कम करने के बाद तस्करी में कमी आई थी। एक मुंबई स्थित बुलियन डीलर ने कहा कि अवैध रूप से सोना लाने के लिए प्रोत्साहन अधिक हैं। मौजूदा मूल्य स्तरों पर तस्कर काफी मुनाफा कमा सकते हैं।

आयात पर पहले से ही अंकुश
भारत हाल के सप्ताहों में सोने के आयात पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 3 फीसदी एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर लगाना शुरू किया था। इससे बैंकों ने एक महीने से अधिक समय तक आयात रोक दिया था। परिणामस्वरूप, अप्रैल में आयात करीब 30 साल के निचले स्तर पर आ गया था। बुलियन डीलरों ने कहा कि अब आयात शुल्क बढ़ने के बाद आयात फिर से गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed