सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: घरेलू शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 229 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 21 May 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तेल कीमतों में नरमी के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 228 अंक से ज्यादा चढ़कर 75,546 पर और एनएसई निफ्टी 105 अंक बढ़कर 23,764 पर पहुंच गया। 

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया संघर्ष के जल्द समाप्त होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान 10: 35 बजे तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 228.60 अंक या 0.30% चढ़कर 75,546.99 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.45 अंक या 0.45% बढ़कर 23,764.45 पर पहुंच गया।


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 327.74 अंक चढ़कर 75,646.13 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 111.75 अंक बढ़कर 23,772.05 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और इटरनल प्रमुख विजेताओं में शामिल थीं। पिछड़ने वाली कंपनियों में ट्रेंट, इंफोसिस, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व शामिल थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली रूप से नीचे था। कोस्पी में सात प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आज सुबह ब्रेंट क्रूड का घटकर 106 अमेरिकी डॉलर होना एक सकारात्मक संकेत है। शायद बाजार राष्ट्रपति ट्रम्प के इस बयान से संकेत ले रहा है कि 'संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा और तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में गिरावट आई और यह 105.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,597.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि निवेशकों का मनोबल काफी हद तक सुधरा है क्योंकि बाजार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संभावित राजनयिक समाधान की संभावना को ध्यान में रखते हुए कीमतें तय करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed