{"_id":"6a0d8ac2d05b9891bd0568f3","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 20 May 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार का अंत हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कमजोरी के बावजूद हरे निशान पर सत्र का समापन करने में सफल रहे। बाजार की चाल समझने के लिए पढ़ें खबर।
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कमजोरी के बावजूद हरे निशान पर कारोबार का समापन हुआ। सेंसेक्स 117.54 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 41 अंक (0.17%) की बढ़त के साथ 23,659 पर बंद हुआ।
Trending Videos
बुधवार के सत्र के बाद हिंडाल्को 4 प्रतिशत तो रिलायंस के शेयर 3% की बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 96.83 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले, भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भारी बिकवाली के दबाव में खुले। रुपया डॉलर के मुकाबले अपने नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इन कारकों ने बाजार की शुरुआत को कमजोर कर दिया।
निफ्टी 50 सूचकांक 23,457.25 पर खुला, जिसमें 160.75 अंकों या 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स 74,806.49 पर खुला, जो 394.36 अंकों या 0.52 फीसदी नीचे था।
बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर होती मुद्रा और महंगाई की चिंताएं निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ रही हैं।