{"_id":"6a0bde9b1e7ca4137e0538d6","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 19 May 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार की पूरी चाल समझने के लिए पढ़ें खबर।
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन हरियाली दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Trending Videos
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 362.21 (0.48%) अंकों की बढ़त के साथ 75,677.25 के स्तर पर जबकि निफ्टी 91.46 (0.39%) अंक मजबूत होकर 23,741.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 96.38 पर आ गया।
इससे पहले, सोमवार को प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुए थे।
सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ था।
सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2% की वृद्धि, टाटा स्टील में 3% की गिरावट दर्ज की गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर स्थिर रहा था।