फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   SEBI new proposal for bond market Colors to indicate investment risk warnings must be clearly stated

बॉन्ड बाजार के लिए सेबी का नया प्रस्ताव: रंग बताएंगे निवेश में कितना है जोखिम, साफ-साफ लिखनी होगी चेतावनी

Sat, 15 Aug 2026 04:04 PM IST
ज्योति भास्कर बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 15 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

क्या जटिल क्रेडिट रेटिंग से परेशान निवेशकों को जोखिम पहचान के नए नियमों से मिलेगी राहत?

विज्ञापन
SEBI new proposal for bond market Colors to indicate investment risk warnings must be clearly stated
SEBI (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

सेबी डेट सिक्योरिटीज (बॉन्ड/ऋण प्रतिभूतियों) के लिए एक अनिवार्य कलर-कोडेड क्रेडिट रिस्क मीटर शुरू करने जा रहा है। इसका मकसद निवेश से पहले क्रेडिट जोखिम का आकलन करने की सुविधा देना है। यह टूल क्रेडिट जोखिम को दर्शाने के लिए एक मानकीकृत, कलर-कोडेड पैमाने का उपयोग करेगा। इससे जटिल क्रेडिट रेटिंग को समझना आसान हो जाएगा और निवेशक जोखिम लेने की क्षमता को जान सकेंगे।

विज्ञापन


क्या है क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर?
अब तक किसी बॉन्ड के जोखिम को समझने के लिए निवेशकों को रेटिंग एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली रेटिंग पर निर्भर रहना पड़ता था। निवेशक इनके बीच का फर्क और डिफॉल्ट रिस्क को ठीक से नहीं समझ पाते थे। सेबी का नया टूल एक सरल, मानकीकृत और रंगों पर आधारित पैमाना है।

विज्ञापन
  • यह ट्रैफिक सिग्नल की तरह है। लाल बत्ती का मतलब खतरा और हरी बत्ती का मतलब सुरक्षा... यह मीटर पहले ही बता देगा कि आपका पैसा कितना सुरक्षित है या कंपनी के डिफॉल्ट होने का कितना जोखिम है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

छह कलर-कोडेड लेवल में क्या है?

  • प्रस्ताव के अनुसार, क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर में 6 अलग-अलग कलर-कोडेड लेवल्स होंगे।

कलर-कोड रंगों के अर्थ
आयरिश ग्रीन सबसे कम क्रेडिट जोखिम
हल्का पीला-हरा बहुत कम जोखिम
नियॉन येलो कम जोखिम
कारमेल मध्यम जोखिम
डार्क ऑरेंज मध्यम जोखिम
लाल डिफॉल्ट उच्च जोखिम

क्या मोबाइल एप पर दिखाना अनिवार्य?
  • शेयर बाजार नियामक सेबी ने साफ किया है कि बॉन्ड जारी करने वाली कंपनियों और ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म्स को इन सूचनाओं को छिपाने की इजाजत नहीं होगी।
  • इसे ऑफर के दस्तावेज, संक्षिप्त प्रॉस्पेक्टस के अलावा सभी प्रकार के विज्ञापनों मोबाइल एप्स और ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट्स पर दिखाना अनिवार्य होगा।
क्या साफ-साफ लिखनी होगी चेतावनी?
  • मीटर के ठीक नीचे रेटिंग एजेंसी का नाम और वास्तविक रेटिंग साफ-साफ शब्दों में लिखनी होगी।
  • यदि किसी बॉन्ड को कई एजेंसियों ने अलग-अलग रेटिंग दी है, तो मीटर में सबसे कम (यानी सबसे जोखिम वाली) रेटिंग वाला रंग ही दिखाया जाएगा।
  • यदि कोई बॉन्ड असुरक्षित है, तो मोटे बोल्ड लाल अक्षरों में यह चेतावनी लिखनी होगी। भविष्य में बॉन्ड की वित्तीय स्थिति खराब होती है, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए अपने मीटर का रंग हर हाल में
  • बदलना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed