सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   16 days Bank Holiday in October Month October Bank Holiday List Bank Holiday Full List

October Bank Holiday: अक्तूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही निकलें घर से

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 30 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

आरबीआई की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखें तो अक्तूबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है। 1 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 अक्टूबर को भी रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

16 days Bank Holiday in October Month October Bank Holiday List Bank Holiday Full List
अक्तूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक - फोटो : अमर उजाला
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

सितंबर का महीना बस समाप्त होने को है। कल से अक्तूबर का महीना शुरू हो जाएगा। अक्तूबर महीने के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावे अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। आइए जान लेते हैं आपके शहर में अक्तूबर महीने में किस-किस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 

Trending Videos


आरबीआई की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखें तो अक्तूबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है। 1 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 अक्टूबर को भी रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 और 28 अक्टूबर को दूसरा और चौथा शनिवार है तो जिसकी वजह से देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावे अक्तूबर महीने में बैंकों में महालया, काती बीहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और सरकार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी बैंक बंद रहें। आइए अक्तूबर महीने में शनिवार और रविवार के अलावे बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखते है-

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 2 अक्तूबर: (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश
  • 14 अक्तूबर: (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद 
  • 18 अक्तूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद
  • 21 अक्तूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद
  • 23 अक्तूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद
  • 24 अक्तूबर: (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद 
  • 25 अक्तूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
  • 26 अक्तूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक 
  • 27 अक्तूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद 
  • 28 अक्तूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद 
  • 31 अक्तूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी

हालांकि अक्तूबर महीने में भी बैंक छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं हर दिन की तरह काम करती रहेंगी। ऐसे में आप अपना काम निपटाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed