सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Angered by the statement of a female leader, Trump imposed a 40 percent tariff on this country, know the matte

Donald Trump: महिला नेता की बात से नाराज होकर ट्रंप ने इस देश पर लगाया 40 फीसदी टैरिफ, जानिए पूरा मामला

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्विस नेतृत्व से बातचीत के बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड पर टैरिफ 30% से बढ़ाकर 39% कर दिया। उनका दावा है कि 42 अरब डॉलर के व्यापार घाटे और बातचीत के लहजे के कारण यह फैसला लिया गया।

Angered by the statement of a female leader, Trump imposed a 40 percent tariff on this country, know the matte
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड पर लगाए गए टैरिफ बढ़ाने के फैसले को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि स्विस नेतृत्व के साथ बातचीत के दौरान जिस तरह उनसे बात की गई, वह उन्हें पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने टैरिफ दर बढ़ाने का फैसला किया।

Trending Videos

ट्रंप के अनुसार स्विट्जरलैंड पर लगा टैरिफ है काफी कम

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने स्विस फेडरल काउंसिल की सदस्य कैरिन कैलर सटर से हुई फोन बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने पहले स्विट्जरलैंड पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे वह काफी कम बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने क्या बताया?

ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें स्विट्जरलैंड की एक महिला नेता का फोन आया, जिन्होंने खुद को छोटे देश का प्रतिनिधि बताते हुए टैरिफ में राहत की मांग की। ट्रंप के अनुसार, बातचीत के दौरान वह बार-बार यह कह रही थीं कि स्विट्जरलैंड एक छोटा देश है और 30 फीसदी टैरिफ वहन नहीं कर सकता।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्विस नेता को स्पष्ट कर दिया कि भले ही देश छोटा हो, लेकिन अमेरिका के साथ उसका 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि स्विट्जरलैंड अमेरिका को सामान निर्यात कर रहा था, लेकिन उस पर कोई टैरिफ नहीं दे रहा था।

पहले भी यह दावा कर चुके हैं ट्रंप 

ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत का लहजा उन्हें पसंद नहीं आया। उनके मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने 30 प्रतिशत की दर को बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के दौरान इसी तरह का दावा किया था। उन्होंने वहां कहा था कि स्विट्जरलैंड की एक महिला नेता उनसे बार-बार टैरिफ कम करने की अपील कर रही थीं और छोटे देश होने का हवाला दे रही थीं, लेकिन उन्होंने व्यापार घाटे को बड़ा मुद्दा बताया।

पिछले सप्ताह 6 फरवरी को भारत-अमेरिका ने बहुपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर संयुक्त बयान जारी किया। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed