सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News

Biz Updates: विमान निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, बजट 2026 पर बोले उड्डयन मंत्री नायडू

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बजट की सराहना करते हुए कहा है कि सरकार के नए वित्तीय रोडमैप में नागरिक उड्डयन क्षेत्र एक प्रमुख लाभार्थी के रूप में उभरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट देश में मजबूत विमान निर्माण इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक स्पष्ट रोडमैप पेश करता है।

Trending Videos


बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा कि नागरिक उड्डयन के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के बजट भाषण में नागरिक उड्डयन एक बड़ा लाभार्थी रहा है। इस क्षेत्र में सबसे मजबूत प्रभाव विमान निर्माण पर पड़ेगा, जहां कई देशों ने पहले ही बढ़त बना ली है। जब हमें विमान खरीदने होते हैं, तो हम अन्य देशों और उनके OEMs से खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का जोर ‘आत्मनिर्भरता’ पर है, ताकि विमान निर्माण को देश के भीतर ही विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से इस नेटवर्क को खड़ा करने पर काम कर रहे हैं और यह बजट बताता है कि इसे कैसे हासिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed