सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates China urges WTO to set up panel in case against India

Biz Updates: चीन ने डब्ल्यूटीओ में भारत के खिलाफ की यह अपील, पढ़ें कारोबार जगत से जुड़े अहम अपडेट्स

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Business News Updates China urges WTO to set up panel in case against India
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

चीन ने सौर सेल, मॉड्यूल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए भारत को मिली मदद के दायर किए गए मामले में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान निकाय से एक पैनल गठित करने का अनुरोध किया है।

Trending Videos


यह अनुरोध पिछले साल दिसंबर में चीन की ओर से दायर किए गए विवाद पर आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने के लिए द्विपक्षीय परामर्श की विफलता के बाद किया गया है। इस मामले में आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने के लिए 10 फरवरी, 2026 को परामर्श किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति मे बताया गया, "दुर्भाग्यवश, उन परामर्शों से विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसलिए, चीन ने एक पैनल के गठन के लिए अनुरोध किया है।"

चीन ने आरोप लगाया है कि भारत की ओर से कुछ तकनीकी उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ या आयात शुल्क, और आयातित वस्तुओं के स्थान पर घरेलू उत्पादों के उपयोग जैसे उपाय, चीनी वस्तुओं के साथ भेदभाव करते हैं।

बीजिंग ने दावा किया था कि ये समर्थन उपाय और प्रोत्साहन विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते 1994, सब्सिडी और प्रतिपूरक उपायों पर समझौते और व्यापार-संबंधित निवेश उपायों पर समझौते से संबंधित नियमों का उल्लंघन करते हैं।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुसार, विवाद निपटान प्रक्रिया का पहला चरण परामर्श लेना है।

यदि भारत के साथ परामर्श से कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो चीन डब्ल्यूटीओ से इस मामले में एक पैनल गठित करने का अनुरोध कर सकता है ताकि उठाए गए मुद्दे पर फैसला सुनाया जा सके। चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed