सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update UBS Downgrades IndiGo Cuts Target Price News In Hindi

Biz Updates: यूबीएस ने इंडिगो को किया डाउनग्रेड, टारगेट प्राइस भी घटाया

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
Business Update UBS Downgrades IndiGo Cuts Target Price News In Hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीसी ने सोमवार को भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पेरेंट कंपनी की रेटिंग घटा दी है। कंपनी ने इसकी रेटिंग बाय से बदलकर न्यूट्रल कर दी है और टारगेट प्राइस भी घटाकर 4,940 रुपये कर दिया है, जो पहले 5,480 रुपये था। यूबीएस का कहना है कि यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ी हुई है।

Trending Videos


खासकर अमेरिका और ईकान के बीच तनाव के कारण तेल और जेट ईंधन की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, विमानन सेक्टर पहले से ही दबाव में है क्योंकि कई क्षेत्रों में सप्लाई की दिक्कतों के कारण जेट फ्यूल की कीमतें हाल के महीनों में लगभग दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझिए इसका इंडिगो पर क्या असर?
हालांकि यूबीएस ने यह भी माना है कि इंडिगो अपने बड़े नेटवर्क और बेहतर संचालन क्षमता के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों की तुलना में अभी भी मजबूत स्थिति में है। भारत सरकार ने भी विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को कुछ हद तक नियंत्रित किया है। अप्रैल 2026 के लिए एटीएफ की कीमतों में सिर्फ 9% की बढ़ोतरी की सीमा तय की गई है, जो पहले की 115% की अंतरराष्ट्रीय वृद्धि से काफी कम है। इससे एयरलाइनों को कुछ राहत मिली है।

शेयर बाजार का हाल भी समझिए
बाजार में इंडिगो के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई और दोपहर 3 बजे यह करीब 1% बढ़कर 4,567 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हाल के प्रदर्शन की बात करें तो:-

  • पिछले 5 दिनों में शेयर 3% गिरा।
  • पिछले 1 महीने में 11% की तेजी।
  • पिछले 6 महीनों में 21% की गिरावट।
  • सालाना आधार पर करीब 10% की गिरावट।

कुल मिलाकर, बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक तनाव ने एयरलाइन सेक्टर पर दबाव बनाया है, लेकिन इंडिगो अभी भी अपने मजबूत संचालन के दम पर बाजार में टिके रहने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed