सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   central bank injected crores into the banking system through OMOs; also issued new bonds

RBI: केंद्रीय बैंक ने OMO के जरिए बैंकिंग सिस्टम में डाले 50000 करोड़ रुपये; नए बॉन्ड भी किए जारी, जानिए सबकुछ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आरबीआई ने सोमवार को ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के जरिए 50,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदकर बैंकिंग सिस्टम में तरलता डाली। इसके अलावा, सरकार ने स्विच नीलामी के जरिए करीब 6,309 करोड़ रुपये के पुराने बॉन्ड वापस खरीदकर लंबी अवधि के नए बॉन्ड जारी किए।

central bank injected crores into the banking system through OMOs; also issued new bonds
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के तहत सरकारी प्रतिभूतियां खरीदकर बैंकिंग सिस्टम में 50,000 करोड़ रुपये की तरलता डाली। केंद्रीय बैंक ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।
Trending Videos

ओएमओ खरीद के तहत सरकारी बॉन्ड खरीदे गए

आरबीआई ने ओएमओ खरीद के तहत विभिन्न अवधि के सरकारी बॉन्ड खरीदे, जिनमें 6.33% जीएस 2035 के 13,507 करोड़ रुपये, 6.01% जीएस 2030 के 13,494 करोड़ रुपये, 6.10% जीएस 2031 के 8,157 करोड़ रुपये, 7.30% जीएस 2053 के 6,955 करोड़ रुपये, 7.18% जीएस 2033 के 4,479 करोड़ रुपये, 6.92% जीएस 2039 के 2,304 करोड़ रुपये और 6.19% जीएस 2034 के 1,104 करोड़ रुपये के बॉन्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग सिस्टम को लेकर आरबीआई ने क्या बताया?

केंद्रीय बैंक के अनुसार, फिलहाल बैंकिंग सिस्टम में तरलता करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये के अधिशेष में है। इस महीने अग्रिम कर और जीएसटी भुगतान के कारण बैंकिंग सिस्टम से बड़ी राशि निकलने की आशंका को देखते हुए यह OMO नीलामी पहले ही घोषित की गई थी। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, चालू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत से अब तक केंद्रीय बैंक सरकारी प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद के जरिए लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये की तरलता सिस्टम में डाल चुका है।

सरकार ने 6,309 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड वापस खरीदे

इस बीच, सरकार ने भी आरबीआई द्वारा आयोजित स्विच नीलामी में 6,309 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड वापस खरीदे और इसके बदले 6,431.79 करोड़ रुपये के नए बॉन्ड जारी किए।

सरकार ने जिन बॉन्ड को वापस खरीदा, उनमें 7.33% जीएस 2026 के 1,684 करोड़ रुपये, 5.74% जीएस 2026 के 1,035 करोड़ रुपये, 8.15% जीएस 2026 के 590 करोड़ रुपये और 8.24% जीएस 2027 के 3,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

नए बॉन्ड हुए जारी 

इसके बदले सरकार ने 6.57% जीएस 2033 के 1,719.236 करोड़ रुपये, 7.62% जीएस 2039 के 986.526 करोड़ रुपये, 6.57% जीएस 2033 के 605.609 करोड़ रुपये और 7.40% जीएस 2062 के 3,120.426 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए।

यह फरवरी के बाद आरबीआई द्वारा आयोजित चौथी स्विच नीलामी है। बॉन्ड स्विच के जरिए सरकार निकट अवधि में परिपक्व होने वाले बॉन्ड को लंबी अवधि के बॉन्ड से बदलती है, जिससे अगले वित्त वर्ष में भुगतान का दबाव कम होता है।

अगले वित्त वर्ष में 5.47 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड परिपक्व होने वाले हैं, जबकि सरकार का सकल बाजार उधार पहले से ही 17.2 लाख करोड़ रुपये निर्धारित है। ऐसे में यह कदम परिपक्वता प्रोफाइल को संतुलित करने और भुगतान दायित्वों को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने में मदद करेगा। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले की तीन स्विच नीलामियों में केंद्रीय बैंक 98,591.70 करोड़ रुपये के बॉन्ड वापस खरीद चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed