सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Food, fertiliser and fuel subsidy pegged lower by 4.47 pc in FY27 Budget

Budget: वित्तीय वर्ष 2026-27 में खाद्य, उर्वरक और ईंधन पर घटेगी सरकार की सब्सिडी; 410495 करोड़ रहने का अनुमान

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Budget:  वित्तीय वर्ष 2026-27 में खाद्य, उर्वरक और ईंधन पर सरकार का कुल सब्सिडी खर्च 4.47 फीसदी घटकर 4.10 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। पढ़ें रिपोर्ट-

Food, fertiliser and fuel subsidy pegged lower by 4.47 pc in FY27 Budget
बजट 2026 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

खाद्य, उर्वरक और ईंधन पर सरकार का सालाना सब्सिडी व्यय 2026-27 के वित्तीय वर्ष में 4.47 फीसदी कम होकर 4,10,495 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। केंद्रीय बजट 2026-27 के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए खाद्य, उर्वरक और ईंधन पर संशोधित सब्सिडी अनुमानित 4,29,735 करोड़ रुपये है।
Trending Videos


खाद्य सब्सिडी में हल्की कटौती का अनुमान
अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष में खाद्य सब्सिडी का अनुमान 2,27,629 करोड़ रुपये लगाया गया है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 2,28,154 करोड़ रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत ने बजट में किस देश को क्या दिया?: बांग्लादेश के लिए सहायता कम हुई, चाबहार बंदरगाह पर आवंटन गायब

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर सबसे ज्यादा खर्च
खाद्य सब्सिडी का बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत खर्च होता है, जिसके अंतर्गत सरकार 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है।

उर्वरक सब्सिडी भी घटने का अनुमान
दूसरा बड़ा खर्च उर्वरक सब्सिडी पर होता है, जिसे अगले वित्त वर्ष के लिए 1,70,805 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसका संशोधित अनुमान 1,86,460 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना की, कहा- बजट भारत के असली संकटों से अनजान

यूरिया और गैर-यूरिया उर्वरकों पर कितना व्यय का अनुमान?
वित्तीय वर्ष 2027 में कुल उर्वरक सब्सिडी में से यूरिया पर 1,16,805 करोड़ रुपये और गैर-यूरिया उर्वरकों पर 54 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed