पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good news for India from Hormuz 15 fertilizer-laden ships passed through safely how India manage supply chain

होर्मुज से भारत के लिए अच्छी खबर: उर्वरक से लदे 15 जहाज सुरक्षित निकले, भारत ने कैसे संभाली सप्लाई चेन?

Sun, 05 Jul 2026 09:47 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 05 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उर्वरक और उर्वरक निर्माण के कच्चे माल से लदे भारत आ रहे कुल 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। इससे देश में उर्वरक के भंडार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Good news for India from Hormuz 15 fertilizer-laden ships passed through safely how India manage supply chain
भारतीय व्यापारिक जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। उर्वरक और उसके कच्चे माल से लदे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। सरकार का कहना है कि इससे देश में उर्वरक का भंडार मजबूत होगा। साथ ही सभी यूरिया संयंत्र अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे घरेलू उत्पादन भी बढ़ा है। इन 15 जहाजों में से आठ जहाजों में 3.32 लाख मीट्रिक टन (LMT) यूरिया, चार जहाजों में 2.57 LMT DAP और तीन जहाजों में 1.11 LMT सल्फर लदा हुआ है।

विज्ञापन


भारत कब पहुंचेंगे बाकी पांच जहाज?
इसके अलावा, पांच और जहाज भारत आने वाले हैं। इनमें एक जहाज में 0.25 LMT अमोनिया और दूसरे में 0.45 LMT यूरिया है। दो अन्य जहाजों में यूरिया की लोडिंग जारी है, जबकि एक जहाज में सल्फर लादा जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि ये सभी जहाज भी तय समय पर भारत पहुंचेंगे। इनके आने से देश का उर्वरक भंडार और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन


क्या सभी यूरिया संयंत्र अब पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं?
बयान में कहा गया है कि देश के उर्वरक संयंत्रों को मिलने वाली प्राकृतिक गैस की आपूर्ति, जो कुछ समय के लिए घटकर लगभग 65 प्रतिशत रह गई थी, अब पूरी तरह बहाल होकर 100 प्रतिशत हो गई है। इसके परिणामस्वरूप देशभर के सभी यूरिया संयंत्र अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन कर रहे हैं, जिससे घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट के बीच सरकार ने कैसे संभाली सप्लाई चेन?
पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात प्रभावित होने के बावजूद सरकार ने समय रहते योजना, बेहतर समन्वय और लगातार निगरानी के जरिये उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की। सरकार ने कूटनीतिक और रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से कई नए देशों से भी उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे भारत की सप्लाई चेन और मजबूत हुई।

28 भारतीय मिशनों ने क्या भूमिका निभाई?
बयान के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में विदेशों में स्थित 28 भारतीय मिशनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन मिशनों ने संभावित उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने में मदद की और उर्वरक विभाग को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग दिया।

किन देशों से हो रही है उर्वरक की आपूर्ति?
यूरिया की आपूर्ति के लिए ओमान, मलेशिया, वियतनाम, जॉर्जिया, नाइजीरिया, रूस, फिनलैंड, मिस्र, अल्जीरिया, तुर्किये और नीदरलैंड से सफलतापूर्वक व्यवस्था की गई है। वहीं DAP और NPK उर्वरकों की आपूर्ति रूस, मोरक्को, मिस्र, अमेरिका, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब से लाल सागर समुद्री मार्ग के जरिये सुनिश्चित की गई है।

वैश्विक संकट पर जेपी नड्डा ने क्या कहा?
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'पश्चिम एशिया में शुरू हुए संघर्ष ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया। उर्वरकों की कीमतों में तेज बढोतरी हुई और शिपमेंट में लगने वाला समय भी काफी बढ गया। भारत भी इस वैश्विक संकट से अछूता नहीं रहा, जिससे उर्वरक के कच्चे माल और तैयार उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार शुरू से ही सतर्क और पूरी तरह तैयार रही।' 


ये भी पढ़ें: क्या बदलने वाली है भारत की हवाई यात्रा?: आकासा का UDAN स्कीम में उतरने का प्लान; 226 विमानों का दिया ऑर्डर

किसानों को लेकर सरकार का क्या दावा है?
जेपी नड्डा ने कहा, 'भारतीय किसानों को समय पर, पर्याप्त मात्रा में और किफायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में भारी बढोतरी के बावजूद भारत सरकार ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed