सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google chief Sundar Pichai met PM Modi, will participate in the AI Impact Summit on February 20

AI Summit: गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एआई इम्पैक्ट समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। वे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं, जहां 20 फरवरी को भाग लेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Google chief Sundar Pichai met PM Modi, will participate in the AI Impact Summit on February 20
सुंदर पिचाई की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पिचाई भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं और 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Trending Videos


भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस वैश्विक समिट में दुनियाभर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक इनोवेटर और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।

एआई फॉर ह्यूमैनिटी 

यह समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य एआई फॉर ह्यूमैनिटी के सिद्धांत के साथ एआई की परिवर्तनकारी क्षमता पर विचार करना है। समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, करीब 20 राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख स्तर के प्रतिनिधि और लगभग 45 मंत्रियों की भागीदारी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि भारत का आईटी सेक्टर सेवाओं के निर्यात और आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है और एआई इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर और चुनौती दोनों है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित आउटसोर्सिंग और ऑटोमेशन के चलते 2030 तक भारत का आईटी सेक्टर 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

समिट तीन प्रमुख स्तंभों पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस पर आधारित है, जिनका उद्देश्य मानव-केंद्रित, टिकाऊ और समावेशी एआई विकास को बढ़ावा देना है, ताकि तकनीक का लाभ समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंच सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed