फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Forex Reserves Jump: Reaches USD 674.19 Billion

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल; 674 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा, जानिए कैसे हुआ इजाफा

Fri, 10 Jul 2026 08:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 10 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

Forex Reserve: भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और सोने के भंडार में वृद्धि हुई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
India's Forex Reserves Jump: Reaches USD 674.19 Billion
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.654 अरब डॉलर घटकर 666.933 अरब डॉलर पर आ गया था। यह वृद्धि अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

विज्ञापन


इस साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भंडार 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मध्य पूर्व संघर्ष के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा था। आरबीआई को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद कई हफ्तों तक भंडार में गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि क्यों हुई?

3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.51 अरब डॉलर बढ़कर 545.578 अरब डॉलर हो गईं। ये भंडार का एक प्रमुख घटक हैं। डॉलर के संदर्भ में, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल होता है। सोने के भंडार का मूल्य भी इस सप्ताह 2.669 अरब डॉलर बढ़कर 105.205 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घटकों की क्या स्थिति है?

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 65 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.623 अरब डॉलर हो गए। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी 15 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.787 अरब डॉलर हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई से देशवासियों से विदेशी यात्रा कम करने, ईंधन का उपयोग सीमित करने और एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed