सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta reshuffles 7,000 workers into AI teams before fresh job cuts

मेटा में बड़े बदलाव की तैयारी: 10% कर्मचारियों की छंटनी की योजना, 7000 कर्मियों को AI विभाग में करेगा शिफ्ट

पीटीआई, कैलिफोर्निया Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 19 May 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

मेटा ने सोमवार को कर्मचारियों के साथ साझा किए गए एक मेमो में इस सप्ताह की छंटनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही मेटा ने 7000 हजार लोगों को एआई विभाग में भेजना की योजना तैयार की है। 

Meta reshuffles 7,000 workers into AI teams before fresh job cuts
मेटा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने इस सप्ताह होने वाली अपनी छंटनी योजना का विवरण साझा किया है। कंपनी ने सोमवार को कर्मचारियों को भेजे एक ज्ञापन में बताया कि वैश्विक कार्यबल में कटौती के साथ संगठनात्मक बदलाव भी किए जाएंगे। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य कंपनी के एआई वर्कफ्लो में सुधार लाना है। यह पुनर्गठन कंपनी के भविष्य की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।



रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा बुधवार को अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, इस साल के आखिर तक और भी बड़े स्तर पर कटौती की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,000 कर्मचारियों को AI टीमों में भेजा जाएगा
रॉयटर्स द्वारा देखे गए मेमो में मेटा की चीफ पीपल ऑफिसर जेनेल गैल ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी 7,000 कर्मचारियों को एआई वर्कफ्लो से जुड़ी नई पहलों में स्थानांतरित करेगी। साथ ही कुछ प्रबंधकीय पदों को भी समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा, कई लीडर संगठनात्मक बदलावों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


मेमो में कहा गया, जैसे-जैसे संगठनात्मक नेतृत्व इन बदलावों पर काम कर रहा था, कई टीमों ने अपनी नई संरचनाओं में एआई-नेटिव डिजाइन सिद्धांतों को शामिल किया। अब हम उस चरण में पहुंच गए हैं, जहां कई संगठन अधिक समतल संरचना के साथ काम कर सकते हैं। इसमें छोटी पॉड और कोहोर्ट टीमों का गठन होगा, जो अधिक तेजी और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम कर सकेंगी। मेटा के एक प्रवक्ता ने इस योजना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एआई बदलावों से पुनर्गठन को बढ़ावा
ये बदलाव मेटा की इस साल की व्यापक पुनर्गठन योजना का हिस्सा हैं। कंपनी एआई में निवेश बढ़ा रही है, ताकि एआई एजेंट्स को अपने उत्पादों के साथ-साथ आंतरिक कार्यप्रणाली के केंद्र में भी लाया जा सके।

कुल 20% कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की छंटनी और ट्रांसफर मिलाकर मेटा के करीब 20 प्रतिशत वर्कफोर्स पर असर पड़ सकता है। कंपनी ने इस प्रक्रिया के तहत 6,000 ओपन जॉब रोल्स भी बंद कर दिए हैं। मार्च 2026 तक मेटा में करीब 77,986 कर्मचारी काम कर रहे थे।

कर्मचारियों में बढ़ रहा विरोध
मेटा के अंदर इन बदलावों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी भी बढ़ रही है। कई कर्मचारियों ने ऑफिस में पोस्टर लगाकर विरोध जताया है, जबकि कंपनी के इंटरनल प्लेटफॉर्म वर्कप्लेस पर भी कर्मचारियों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कंपनी द्वारा माउस-ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का विरोध किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि इस तकनीक के जरिए AI मॉडल को इंसानों के कंप्यूटर इस्तेमाल करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

टेक सेक्टर में AI के कारण बढ़ रही छंटनी
मेटा अकेली कंपनी नहीं है जो एआई के कारण रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है। इस साल कई बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों ने एआई ऑटोमेशन के चलते कर्मचारियों की संख्या कम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed