सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi Announces UPI Launch in Malaysia, India to Open New Trade Embassy

India-Malaysia Ties: PM मोदी का बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी यूपीआई सेवाएं; नया वाणिज्य दूतावास भी खुलेगा भारत

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-मलयेशिया के बीच डिजिटल सहयोग बढ़ रहा है और यूपीआई जल्द ही मलयेशिया में लॉन्च होगा। 

PM Modi Announces UPI Launch in Malaysia, India to Open New Trade Embassy
मलेशिया में जल्द शुरू होगा UPI - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

Trending Videos


यूपीआई का वैश्विक विस्तार: फ्रांस से लेकर भूटान तक
गौरतलब है कि, संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, भारत का लोकप्रिय भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई अब निम्नलिखित देशों देशों में पूरी तरह से सक्रिय है:
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • सिंगापुर
  • भूटान
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • फ्रांस
  • मॉरीशस
  • कतर
गिनाईं उपलब्धियां
पीएम ने भारत की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। इसके अलावा रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का वैश्विक स्तर पर तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरना और विश्व के सबसे बड़े डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शामिल है, जहां विश्व के लगभग आधा डिजिटल लेनदेन भारत में यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होते हैं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और कहा कि पिछले एक दशक में सौर ऊर्जा क्षमता में 40 गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। चाहे ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ हो या अमेरिका, इन सभी देशों के भारत के साथ व्यापारिक समझौते हैं। विश्वास भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है। इस दौरान प्रवासी भारतीय पूरी गर्मजोशी से मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक समझौता हुआ है। इसके अलावा शनिवार को ही भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है।

एक दशक में भारत ने बड़ा परिवर्तन देखा
पीएम मोदी ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में तेजी से परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा, जब हम 2015 में मिले थे, तब मैंने आपसे भारत की क्षमता के बारे में बात की थी। अब, मैं आपसे भारत के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहा हूं। एक दशक में भारत ने बड़ा परिवर्तन देखा है। तब हम विश्व की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थे। अब, हम शीर्ष 3 में शामिल होने के निकट हैं। पीएम ने कहा, हम विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भी हैं।

पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- पर्यटकों को भारत आने का आमंत्रण
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों और उनके मलयेशियाई मित्रों को भारत घूमने आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, हम हिंद महासागर के समुद्री जल को साझा करते हैं। समुद्र के उस पार, हम एक-दूसरे से मिलना पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के तीव्र बुनियादी ढांचागत विकास पर भी प्रकाश डाला और बताया कि पिछले दशक में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है, राजमार्गों का निर्माण रिकॉर्ड गति से हो रहा है और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल चुकी है।

सत्कार के लिए मोदी ने जताया आभार
पीएम मोदी ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और सौहार्द का उल्लेख करते हुए कहा कि कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आगमन के बाद उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत करना और कार में उनके साथ यात्रा करना, भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। पीएम ने समारोह में शामिल होने और भारत-मलयेशिया संबंधों के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री इब्राहिम के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed