सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi on Budget 2026 Finance Minister sitharaman announcements in best interest of viksit bharat foundation

PM Modi on Budget 2026: वित्त मंत्री ने बजट में की अहम घोषणाएं, पीएम ने बजट को देशहित में बताया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आम बजट 2026-27 को महंगाई पर अंकुश लगाने में मददगार बताया। पीएम मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (मदर ऑफ ऑल डील्स) का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में युवाओं को ढेरों अवसर मिलेंगे। पीएम मोदी ने बजट पर और क्या बातें कही? जानिए 

PM Modi on Budget 2026 Finance Minister sitharaman announcements in best interest of viksit bharat foundation
पीएम मोदी ने बजट पर दी पहली प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े एलान किए। इसके बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।

Trending Videos


बजट 2026 विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार
ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। ये भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को भी सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई पर अंकुश लगाने पर जोर
जो क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं, उससे साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करता है। आज का बजट ऐसा अनोखा है, जिसमें आर्थिक घाटे को कम करने पर फोकस किया गया है। महंगाई पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया गया है। बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का भी समन्वय है।

जल्द बनेंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है। दुनिया के एक भरोसेमंद लोकतांत्रिक साझेदार और विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।



युवाओं को तरजीह
पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026 के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है।

ये भी पढ़ें- आम बजट 2026:वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में कीं अहम घोषणाएं, जानिए किस सेक्टर को क्या मिला?

85 मिनट के बजट भाषण में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
इससे पहले करीब 85 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माघ पूर्णिमा के मौके पर बजट पेश किए जाने के अवसर को खास बताया। वित्त मंत्री ने अपने शुरुआती भाषण में रविवार को पहली बार पेश किए जा रहे बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कर्तव्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में देश का बजट तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed