सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rahul Gandhi on Budget 2026 Congress MP criticize govt economic policy says budget not for India real problem

Rahul Gandhi on Budget: राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना की, कहा- बजट भारत के असली संकटों से अनजान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Feb 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बजट भाषण के बाद सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार का ये बजट भारत के असली संकटों से अनजान है। उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी, विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और किसानों की समस्या को भी रेखांकित किया। जानिए राहुल ने क्या कहा?

Rahul Gandhi on Budget 2026 Congress MP criticize govt economic policy says budget not for India real problem
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आज आम बजट पेश किया गया। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 2026-27 का आम बजट भारत के सामने असली चुनौतियों और संकटों को नजरअंदाज करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा बिना नौकरी के संघर्ष करने को मजबूर हैं। देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट दिख रही है। किसान परेशान हैं। निवेशक शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे तमाम पहलुओं को बजट में नजरअंदाज किया गया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- PM Modi on Budget 2026: वित्त मंत्री ने बजट में की अहम घोषणाएं, पीएम ने बजट को देशहित में बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट 2026 देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े एलान किए। इसके बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।

ये भी पढ़ें-Union Budget 2026: एक-एक रुपये का हिसाब, आंकड़ों में समझिए सरकार की कमाई और खर्च की पूरी तस्वीर

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed