सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor meets FM Nirmala Sitharaman Union Budget 2026-27 India Economic Policy Sanjay Malhotra RBI

RBI: संसद भवन में वित्त मंत्री मिले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, जानिए इस बारे में क्या है अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Feb 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात की। वित्त मंत्रालय की ओर से इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें खबर।

RBI Governor meets FM Nirmala Sitharaman Union Budget 2026-27 India Economic Policy Sanjay Malhotra RBI
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

देश की आर्थिक नीतियों और मौद्रिक ढांचे के बीच तालमेल को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को संसद भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सरकार केंद्रीय बजट 2026-27 की प्राथमिकताओं और सुधारों को लेकर निवेशकों और उद्योग जगत के साथ सक्रिय संवाद कर रही है।

Trending Videos


संसद भवन में हुई अहम बैठक
वित्त मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संसद भवन में वित्त मंत्री से मुलाकात की। हालांकि बैठक के विस्तृत एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन संसद के सत्र के दौरान केंद्रीय बैंक के प्रमुख और वित्त मंत्री की यह बैठक आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है। इसी दिन, कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद (लोकसभा) कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी वित्त मंत्री से अलग से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट 2026-27 की प्राथमिकताओं पर फोकस
इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के बोर्ड सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में बजट 2026-27 की दिशा के बारे में बताया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करना और केंद्रीय बजट के परिणामों और मंशा को साझा करना था। वित्त मंत्री ने इस दौरान नीतिगत स्थिरता, विनिर्माण क्षेत्र के विकास और दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करने पर विशेष जोर दिया।

उद्योग जगत को वित्त मंत्री ने क्या आश्वासन दिया है?
वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया है कि सरकार का व्यापक उद्देश्य एक ऐसा पूर्वानुमानित और स्थिर नीतिगत वातावरण तैयार करना है, जो व्यवसायों को लंबी अवधि के निवेश की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित कर सके। सीतारमण ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट सरकार की 'निरंतरता, निश्चितता और पूर्वानुमान' की प्रतिबद्धता के बारे में बताता है। यह दृष्टिकोण निवेशकों को भारत की आर्थिक नीतियों पर भरोसा बनाए रखने में मदद करेगा और रणनीतिक सुधारों को तेज करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed