{"_id":"69f4c6f49266102eeb0b79e2","slug":"strong-residential-demand-in-mumbai-marginal-increase-in-revenue-led-to-increase-in-stamp-duty-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में आवासीय मांग मजबूत, राजस्व वृद्धि में मामूली वृद्धि के साथ स्टाम्प शुल्क संग्रह बढ़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mumbai: मुंबई में आवासीय मांग मजबूत, राजस्व वृद्धि में मामूली वृद्धि के साथ स्टाम्प शुल्क संग्रह बढ़ा
बिजनेस न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Navita R Asthana
Updated Fri, 01 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई में अप्रैल 2026 में 13,864 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ जो, पिछले 14 वर्षों में इस महीने सबसे अधिक है। यह आवास की मजबूत मांग को दिखाता है। वहीं राजस्व वृद्धि में मामूली वृद्धि के बाद भी स्टाम्प शुल्क के संग्रह में 1,114 करोड़ रुपये अधिक रहा।
real estate
- फोटो : Adobestock
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र में आवासीय पंजीकरण और स्टाम्प विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में 13,864 संपत्ति लेनदेन के आंकड़े दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6 प्रतिशत की अधिक हैं और यह एक दशक से अधिक समय में अप्रैल महीने के सबसे मजबूत आवासीय प्रदर्शन रहा है।
Trending Videos
जानकारों का कहना है यह उछाल शहरों आवासीय बाजार में उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को दिखाता है। पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में इस साल अप्रैल में 14 साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। इस महीने स्टाम्प शुल्क संग्रह 1,114 करोड़ रुपये से अधिक रहा, हालांकि पंजीकरण में वृद्धि के बाद भी राजस्व वृद्धि सालाना आधार पर देखे तो लगभग एक प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धि के बाद भी मुबई में मांग में स्थिरता बनी हुई है
नाइट फ्रैंक इंडिया के इंटरनेशनल पार्टनर चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल बताते हैं, मुंबई में आवासीय बाजार लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और अप्रैल 2026 में पिछले एक दशक में किसी भी अप्रैल महीने की तुलना में सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया गया है। पंजीकरण में लगातार उच्च वृद्धि बनी हुई है। बावजूद इसके टिकट के आकार में मामूली बदलाव की वजह से (यानी बड़े महंगे घरों की तुलना में मध्यम बजट वाले घरों की मांग) स्टम्प शुल्क संग्रह में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन मांग लगातार बनी हुई है।
आवासीय बाजार में बदलाव के संकेत
रियल एस्टेट विशेषज्ञ पकंज कुमार कहते हैं, पिछले 14 वर्षों में अप्रैल महीने में सबसे अधिक पंजीकरण होना बाजार में अंतिम उपभोक्ताओं की मांग को दिखाते हैं। हालांकि स्टाम्प शुल्क संग्रह कुछ स्तर तक स्थिर रहा है, जो मध्य श्रेणी की आवास की ओर लेनदेन में बदलाव का संकेत देता है। यह भविष्य के लिए काफी अच्छा है, इससे यह भी पता चलता है, कि मध्यम वर्ग उपभोक्ता अपने घरों की खरीदारी को अब तेज कर रहे हैं, जिसमें छोटे टिकट साइज वाले आवासीय परियोजनाओं को लेकर मांग बढ़ेगी।
महीने दर महीने गिरावट देखी गई
आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने की तुलना में अप्रैल में पंजीकरण 13 प्रतिशक की गिरावट आई स्टाम्प शुल्क संग्रह में 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह गिरावट मौसमी है, क्योंकि मार्च महीने में मजबूत लेनदेन के बाद अप्रैल में आम तौर गति धीमी हो जाती है।
