सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Union Budget 2026 speech longer than previous know how many minutes she spoke

Budget 2026-27: पिछली बार से थोड़ा बड़ा रहा बजट भाषण, वित्त मंत्री के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने करीब 85 मिनट का बजट भाषण दिया। जो कि पिछली बार की तुलना में थोड़ा ही बड़ा रहा।
 

Finance Minister Union Budget 2026 speech longer than previous know  how many minutes she spoke
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026-27 वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया। आधिकारिक प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के बजट 2026 भाषण के वीडियो के अनुसार, सीतारमण का बजट भाषण लगभग 85 मिनट यानी 1 घंटे 25 मिनट का रहा। जो पिछली बार के मुकाबले थोड़ा बड़ा है। 

Trending Videos


गुरु रविदास को याद कर शुरू किया बजट भाषण
वित्त मंत्री ने  गुरु रविदास के स्मरण और 'माघ पूर्णिमा के पावन अवसर' के उल्लेख से बजट भाषण की शुरुआत की। इस बार बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री बेहद ही गंभीर रहीं और किसी भी तरह की कविता या शायरी को पढ़ने से बचती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण के नाम है सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड
देश का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2020 में सबसे लंबा 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया था। उसके बाद उनका भाषण औसत तौर पर डेढ़ घंटे का रहा है। निर्मला सीतारमण ने 2019 में वित्त मंत्री बनने के बाद 2 घंटे 17 मिनट,  2020 में सबसे लंबा 2 घंटे 42 मिनट, 2021 में 1 घंटे 40 मिनट, 2022 में 1 घंटे 31 मिनट, 2023 में 1 घंटे 27 मिनट, 2024 में (अंतरिम बजट) 56 मिनट, 2024 में (पूर्ण बजट) 1 घंटे 25 , 2025 में 1 घंटे 17 मिनट और 2026 में 1 घंटे और 25 मिनट का भाषण दिया है। 

ये भी पढ़ें:  चुनावी राज्यों पर मेहरबान सरकार, हाई स्पीड रेल नेटवर्क से रेयर अर्थ कॉरिडोर तक की सौगात

मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर 
अब तक सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है, जिन्होंने 10 बार बजट प्रस्तुत किया। इसके बाद पी. चिदंबरम और प्रणव मुखर्जी ने नौ बार बजट पेश किया। यशवंतराव चह्वाण, सीडी देशमुख और यशवंत सिन्हा ने सात बार, जबकि मनमोहन सिंह और टीटी कृष्णमाचारी ने छह बार आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को लगातार सातवीं बार बजट पेश किया था। इससे पहले 1 फरवरी 2024 को उन्होंने अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था। इस वर्ष वह लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी और अगले साल वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed