फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   educational mobile app make this teacher raveendran byju in billionaire list

एक मोबाइल एप ने बदली इस शिक्षक की जिंदगी, अब हुआ अरबपतियों के क्लब में शामिल

Mon, 29 Jul 2019 05:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 29 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
educational mobile app make this teacher raveendran byju in billionaire list
raveendran byju - फोटो : Twitter

सात साल पहले पेशे से शिक्षक बायजू रविंद्रन का नाम देश भर में कोई नहीं जानता था। लेकिन देश में बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए एक मोबाइल एप की शुरुआत करने के बाद से अब वो इसकी मदद से अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन

10 अरब के पार मिली फंडिंग

रविंद्रन की कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड को 10 अरब रुपये की फंडिंग मिली। इसके बाद रविंद्रन अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए। इससे बायजूस एप को संचालित वाली कंपनी की कुल वैल्यू 3.92 हजार करोड़ रुपये के पार चली गई। रविंद्रन की इस कंपनी में 21 फीसदी की हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन

अमेरिका में होगा लॉन्च

अगले साल तक 37 साल के रविंद्रन अपने एप को वॉल्ट डिजनी के साथ मिलकर के अमेरिका में लॉन्च करेंगे। बायजूस एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसे सात साल पहले बंगलूरू में शुरू किया गया था।  भारत में ऑनलाइन शिक्षा देने का बाजार धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रहा है। सरकार से मिले सहयोग के कारण अब एक से लेकर के 12वीं तक की शिक्षा लेने के लिए बच्चों को एप से ही सारे विषय पढ़ने को मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अरब के पार कमाई

बायजूस की कमाई मार्च 2020 तक 30 अरब रुपये के पार जा सकती है। फिलहाल कंपनी हालिया संपन्न हुए क्रिकेट विश्व कप में भी सह प्रायोजक था। रविंद्रन का बचपन एक गांव में बीता, जहां उसके माता-पिता भी एक स्कूल में पढ़ाते थे। पेशे से इंजीनियर रविंद्रन अपने दोस्तों को आईआईएम और आईआईटी की परीक्षा पास कराने में मदद किया करते थे। क्लास में भीड़ होने के बाद वो स्टेडियम में पढ़ाया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed