{"_id":"6a384dcb023e2c41130f3951","slug":"aap-protests-during-bjp-national-presidents-visit-seeks-response-regarding-action-taken-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1051599-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर आप का विरोध, कार्रवाई पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर आप का विरोध, कार्रवाई पर मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंडीगढ़ दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के कथित बयान को लेकर भाजपा नेतृत्व से जवाब मांगेंगे।
आप चंडीगढ़ अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराएंगे और पूछेंगे कि पंजाबियों के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
आप के स्टेट सीनियर उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि पंजाब की जनता इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं से जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है और यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। बुटेरला ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार जनता के बीच उठाती रहेगी और भाजपा से जवाबदेही की मांग करती रहेगी।