सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress state president surrounded the government over the shortage of fertilizers

Chandigarh-Haryana News: खाद की कमी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- राव नरेंद्र बोले- सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उपलब्धियों के प्रचार में व्यस्त


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई के समय किसान खाद के लिए भटक रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त है।

राव नरेंद्र सिंह के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद का स्टॉक या तो खत्म हो चुका है या किसानों की जरूरत के मुकाबले बहुत कम है। घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को यह भी नहीं बताया जा रहा कि खाद की नई खेप कब आएगी और आपूर्ति कब सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार खाद की कमी छिपाने के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन, भूमि रिकॉर्ड जांच और अन्य डिजिटल प्रक्रियाओं का सहारा ले रही है जिससे किसानों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी के कारण कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि सरकार तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए, वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए तथा किसानों को अनावश्यक प्रशासनिक और डिजिटल बाधाओं से राहत दे, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed