सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration engaged in investigation of watermelon, increased vigilance after reports of adulteration

Chandigarh News: तरबूज की जांच में जुटा प्रशासन, मिलावट की खबरों के बाद सतर्कता बढ़ी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in investigation of watermelon, increased vigilance after reports of adulteration
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। मुंबई में तरबूज सेवन से जुड़ी कथित मौत की खबरों के बाद चंडीगढ़ का खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शहरभर की मंडियों और बाजारों से तरबूज के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। नमूनों को एफएसएसएआई अधिसूचित और एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में भेजा गया है। साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए मौके पर ही गुणवत्ता जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में राहत मिली है, अब तक किसी प्रकार की कृत्रिम रंग या अतिरिक्त चीनी की मिलावट नहीं पाई गई है। अंतिम निष्कर्ष के लिए विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी कर की अपील
-सड़क किनारे खुले में बिक रहे कटे या छिले हुए फलों का सेवन न करें।
-अधिक पके, चोटिल या असामान्य गंध वाले फलों से दूरी बनाए रखें।
-फलों को खाने से पहले स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोएं, भले ही उन्हें छीलकर खा रहे हों।
-कटे हुए फलों को लंबे समय तक न रखें, गर्मी में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ता है।
-केवल लाइसेंसधारी और स्वच्छता मानकों का पालन करने वाले विक्रेताओं से ही फल खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed