{"_id":"69f88917c07c69e6d108ea29","slug":"mdc-panchkula-hit-and-run-case-accused-arrested-family-protests-after-woman-s-death-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"MDC Panchkula हिट एंड रन केस: आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MDC Panchkula हिट एंड रन केस: आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 04 May 2026 05:28 PM IST
Link Copied
एमडीसी क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने थाना के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राम दत्त के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और फिलहाल महेशपुर में किराये पर रह रहा था। वह काडा की सरकारी गाड़ियों का ड्राइवर था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात करीब 10 बजे एमडीसी गांधी कॉलोनी निवासी मीना अपने बच्चों और परिचितों के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान माता मनसा देवी मंदिर की ओर से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने करीब एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि मीना को गंभीर हालत में सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।