{"_id":"5fbc22158ebc3e9b8134a51b","slug":"anamika-weds-rahul-12-year-old-love-got-together-chandigarh-news-pkl394958634","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सच्ची मोहब्बत : व्हील चेयर पर बैठा दूल्हा, मुस्कुराती दुल्हन ने रचाई शादी, पढ़ें-12 साल की प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्ची मोहब्बत : व्हील चेयर पर बैठा दूल्हा, मुस्कुराती दुल्हन ने रचाई शादी, पढ़ें-12 साल की प्रेम कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chandigarh
- फोटो : ANI
Link Copied
कौन कहता है, प्यार सिर्फ एक नजर का होता है, अगर दिल से दिल मिले हों तो कोई मुसीबत प्यार करने वालों को जुदा नहीं कर सकती। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 के रिहैब सेंटर में 12 साल पुराने प्यार को बचाने के लिए अनामिका ने दिव्यांग राहुल का हाथ थामा। यह कोई सामान्य शादी नहीं बल्कि एक सच्चे प्यार की निशानी भी है।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : ANI
अनामिका और राहुल की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों एक दूसरे को वर्ष 2000 से जानते थे। नौ साल की उम्र में फतेहगढ़ में एक-दूसरे के साथ पड़ोसी के रूप में दोनों की पहचान हुई थी। 2008 से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। राहुल ने बताया कि किसी भी काम को करने से पहले वह अनामिका से जरूर मिलता था लेकिन 13 मार्च, 2016 का वह काला दिन उसके जीवन में आया। जब वह अनामिका से मिले बिना एएओ की परीक्षा देने निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
chandigarh
- फोटो : ANI
एक दोस्त के साथ जाते समय बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में उसकी पीठ में चोट आई। दोस्तों ने उसेे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गया लेकिन अनामिका ने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं दिव्यांग हूं।
4 of 5
- फोटो : ANI
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 के रिहैब सेंटर की संस्थापक और सीईओ निकी पी. कौर ने कहा कि इस साल ही जब राहुल को इंटरनेट से हमारे इस सेंटर के बारे में पता चला तो सितंबर में हमारे पास इलाज के लिए आए। राहुल अभी हाल ही में एक नौकरी पाने में भी कामयाब रहे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बताया कि पिता सेना में थे और मां व बहन शिक्षिका हैं। उनके नौकरी पर जाने के बाद मैं घर पर अकेला ही रह जाता था। इस दौरान अनामिका मेरा ख्याल रखती थी। अनामिका ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को शादी के लिए मनाया लेकिन उनके परिवार ने मना कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।