सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bomb Blast Threat in Punjab Email Major Religious Sites Punjab Secretariat

पंजाब में बम ब्लास्ट की धमकी: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले आई मेल, कई धार्मिक स्थलों को उड़ाने का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 04 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पत्र में 6 जून 1984 से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कुछ धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Bomb Blast Threat in Punjab Email Major Religious Sites Punjab Secretariat
दुर्गियाना मंदिर में चेकिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी भरी ईमेल आई है। इस बार मेल में दुर्गियाना मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों में धमाके की बात लिखी गई है। साथ ही सचिवालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
Trending Videos




पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले मिली इस धमकी से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके चलते डीएसपी संजीव सिंगला की अगुवाई में आज पुलिस ने मंदिर परिसर में चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी संजीव सिंगला ने कहा कि मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा 40 के करीब पुलिस मुलाजिम भी तैनात हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की कथित धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

जानकारी के अनुसार एक कथित धमकी भरे पत्र में अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर समेत पंजाब और अन्य राज्यों के कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। पत्र में 6 जून 1984 से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कुछ धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मंदिर के आसपास सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है।

इस संबंध में दुर्गियाना मंदिर एवं बड़ा हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को सीधे तौर पर कोई धमकी भरा ईमेल, फोन कॉल या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्हें इस संबंध में जानकारी मीडिया और प्रशासनिक सूत्रों के माध्यम से मिली है।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व समाज में भय और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed